अहान शेट्टी और मेधा राणा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Ahan Shetty Sanki: मेधा राणा संग रोमांस फरमाएंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, जानें सनकी के 5 बड़े अपडेट

Sanki Film Shooting: अहान शेट्टी की फिल्म 'सनकी' में मेधा राणा लीड हीरोइन होंगी। भोपाल में शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में रोमांस और एक्शन का तड़का होगा। यह 2027 में रिलीज होगी।

सोनाली झा

Highlights

  • अहान शेट्टी की फिल्म 'सनकी' में मेधा राणा लीड हीरोइन के तौर पर नजर आएंगी।

  • मेधा राणा इससे पहले 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन के अपोजिट दिखाई दी थीं।

  • फिल्म में मेधा, अहान शेट्टी की लव इंटरेस्ट का किरदार निभाएंगी।

Ahan Shetty Medha Rana Film Sanki: अहान शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'सनकी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर मेधा राणा नजर आने वाली हैं। मेधा इससे पहले फिल्म 'बॉर्डर 2' में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने वरुण धवन के अपोजिट काम किया था।

अहान शेट्टी और मेधा राणा पहली बार पर्दे पर रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और मेधा अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए पिछले दो महीने से तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े पांच बड़े अपडेट।

अहान शेट्टी के साथ नजर आएंगी मेधा राणा

फिल्म 'सनकी' में अहान शेट्टी के अपोजिट मेधा राणा को कास्ट किया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेधा 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अपनी अगली फिल्म के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही थीं। 'सनकी' की कहानी सुनने के बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी। फिल्म में वह अहान की लव इंटरेस्ट का किरदार निभाएंगी।

पिछले दो महीने से कर रही हैं तैयारी

रिपोर्ट के मुताबिक, मेधा पिछले दो महीनों से फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई हैं। वह अपने किरदार को अच्छी तरह समझने और पर्दे पर प्रभावी ढंग से निभाने के लिए वर्कशॉप भी कर रही हैं। फिल्म में रोमांस के साथ इंटेंसिटी और बड़े एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। ऐसे में अभिनेत्री अपने रोल के लिए खास मेहनत कर रही हैं।

भोपाल में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

अहान शेट्टी की फिल्म 'सनकी' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में शुरू हो चुकी है। मेधा राणा भी शूटिंग के लिए भोपाल पहुंच गई हैं और उन्होंने अहान के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को लेकर मेकर्स ने फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं निर्देशन

'सनकी' का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं। वह इससे पहले 'रुस्तम' और 'मिशन रानीगंज' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में रोमांस, इंटेंस ड्रामा और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलने वाला है। अहान और मेधा की नई जोड़ी इस फिल्म का खास आकर्षण होगी।

साल 2027 में रिलीज होगी फिल्म

अहान शेट्टी और मेधा राणा की 'सनकी' की शूटिंग पिछले महीने शुरू हुई है। मेकर्स की योजना फिल्म को साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया जा सकता है। अब दर्शकों को अहान और मेधा की नई ऑनस्क्रीन जोड़ी की पहली झलक का इंतजार है।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक