Border 2 के बाद फिर से एक बार बड़े पर्दे पर वापस लौटेंगे अहान शेट्टी, विक्रम भट्ट की फिल्म से होगा कमबैक

Ahan Shetty Horror Movie: 'बॉर्डर 2' के बाद अहान शेट्टी के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वो विक्रम भट्ट की हॉरर फ्रेंचाइजी 1920: विंटर इज कमिंग में लीड रोल निभाते नजर आ सकते है।
Ahan Shetty Joins Vikram Bhatt Horror Movie
अहान शेट्टी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Ahan Shetty Joins Vikram Bhatt Horror Movie: विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म हॉन्टेड: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट दर्शकों को खूब पसंद आयी है। हालांकि कुछ लोगों ने विजुअल्स के कारण इस फिल्म को जबरदस्त तरीके से क्रिटिसाइज भी किया है।

हॉन्टेड: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म के आंकड़ों को देखकर विक्रम भट्ट ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर अपडेट दी है। उन्होंने अपनी अगली हॉरर मूवी का भी ऐलान कर दिया है। पिछले महीने विक्रम भट्ट ने एक मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि वो अपनी सबसे मशहूर फ्रेंजाइजी 1920 को आगे बढ़ाकर और 1920: विंटर इज कमिंग का अनाउंसमेंट किया था। फिल्म का ऐलान होने के बाद से ही इस फिल्म की कास्ट को लेकर जनता काफी उत्सुक दिखायी दे रही है।

अब जानकारी मिल रही है कि विक्रम भट्ट इस हॉरर मूवी के लिए सुनील शेट्टी के बेटे एक्टर अहान शेट्टी को कास्ट कर सकते हैं। अहान ने कुछ समय पहले ही बॉर्डर 2 में अपने दमदार परफॉर्मेंस से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था।

रिपोर्ट्स में अहान शेट्टी के लीड रोल का दावा

अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अहान शेट्टी को 1920: विंटर इज कमिंग में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है। हालांकि, विक्रम भट्ट की ओर से अभी तक इस कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि यह खबर सही साबित होती है तो यह अहान के करियर की पहली बड़ी हॉरर फिल्म होगी।

शिमला में होगी फिल्म की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का निर्माण आनंद पंडित कर रहे हैं और इसका अनुमानित बजट करीब 14 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। शूटिंग अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान शिमला में किए जाने की योजना है। वहीं, मेकर्स फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाश में जुटे हैं और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कई नई अभिनेत्रियों के नामों पर विचार किया जा रहा है।

'बॉर्डर 2' के बाद बढ़ी अहान की डिमांड

अहान शेट्टी हाल ही में रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे, जहां उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद उनके कई नए प्रोजेक्ट्स की चर्चा शुरू हो गई। इससे पहले भी खबरें थीं कि वह निर्देशक शाद अली की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।

'तड़प' से किया था बॉलीवुड डेब्यू

अहान शेट्टी ने वर्ष 2021 में फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया था और उनके साथ तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में थीं। अब यदि 1920: विंटर इज कमिंग में उनकी एंट्री की खबर आधिकारिक रूप से सही साबित होती है, तो यह उनके करियर का एक अलग और चुनौतीपूर्ण पड़ाव होगा, जिसमें दर्शक उन्हें पहली बार हॉरर जॉनर में देख सकेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com