स्वरा भास्कर-शहजाद पूनावाला की लड़ाई से ट्रिपल एविक्शन तक, 'राइज एंड फॉल 2' के एपिसोड में हुए ये 5 बड़े धमाके

Rise And Fall 2 Triple Eviction: 'राइज एंड फॉल 2' में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला भिड़ गए। स्वरा ने 8 साल से ट्रोल करने का आरोप लगाया। वहीं, सहवाग ने ट्रिपल एविक्शन का ऐलान किया।
Rise And Fall 2 Triple Eviction
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 'राइज एंड फॉल 2' में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस हुई।

  • स्वरा ने शहजाद पर 8 साल से सोशल मीडिया पर ट्रोल करने का आरोप लगाया।

  • सहवाग ने गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर चौधरी के फैसलों पर भी सवाल उठाए।

Rise And Fall 2 Swara Bhasker Shehzad Poonawalla Fight: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर टकराव देखने को मिल रहा है। हालिया एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और राजनीतिक टिप्पणीकार शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस हो गई। स्वरा ने शहजाद पर आरोप लगाया कि वह पिछले आठ साल से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

'राइज एंड फॉल सीजन 2' के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने भी कंटेस्टेंट्स के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कई खुलासे किए। एपिसोड में ट्रिपल एविक्शन का ऐलान भी हुआ। दरअसल, गौतम गुलाटी की रैंकिंग के बाद शहजाद पूनावाला ने मनीष कश्यप और सोनम मलिक को बेसमेंट में भेजने का फैसला लिया। इस कदम से सोनम नाराज हो गईं और उन्होंने गौतम पर धोखा देने का आरोप लगाया।

गौतम गुलाटी ने दी सफाई

गौतम गुलाटी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह फैसला पेंटहाउस और वहां के रूलर्स के हित को ध्यान में रखकर लिया था। दूसरी तरफ, स्वरा भास्कर ने शहजाद से सवाल किया कि उन्होंने उन्हें बचाने का फैसला क्यों नहीं लिया। स्वरा ने याद दिलाया कि वह पहले दो बार उनका साथ दे चुकी हैं। इसी दौरान करण पटेल ने भी शहजाद के फैसले को जोखिम भरा बताया।

Rise And Fall 2 Triple Eviction
Tabu King 100: 28 साल बाद नागार्जुन के साथ पर्दे पर लौटेंगी तब्बू, जन्मदिन पर किंग 100 से मिलेगा बड़ा सरप्राइज

स्वरा ने लगाया 8 साल से ट्रोल करने का आरोप

जब स्वरा ने गौतम को मुश्किल फैसला लेने के लिए धन्यवाद दिया, तो शहजाद बीच में बोल पड़े और कहा कि स्वरा को बचाने में उनका भी योगदान था। इस पर स्वरा भड़क गईं। उन्होंने कहा, 'क्या तुम शांत रह सकते हो? मैं तुमसे बात नहीं कर रही हूं। इसके बाद दोनों के बीच बहस और बढ़ गई। शहजाद ने स्वरा से कहा कि उन्हें अपनी लड़ाई में दूसरों को शामिल नहीं करना चाहिए। उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को वोट देने के स्वरा के फैसले का भी जिक्र किया।

इस पर स्वरा ने जवाब दिया कि मैं तुम्हारी बात क्यों सुनूं?' इसके बाद उन्होंने शहजाद पर निशाना साधते हुए कहा, 'तुम मुझे आठ साल से ट्रोल कर रहे हो।' शहजाद ने इस दौरान माफी मांगने की कोशिश की, लेकिन स्वरा उनकी बातों से सहमत होती नजर नहीं आईं।

वीरेंद्र सहवाग ने किया ट्रिपल एविक्शन का ऐलान

एपिसोड में उस वक्त भी बड़ा ट्विस्ट आया, जब होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने ट्रिपल एविक्शन का ऐलान किया। सोनम और मनीष के बेसमेंट में जाने के बाद छह वर्कर्स पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा था। इनमें प्रियंका चाहर चौधरी, जसवंत बोपन्ना, सोनम मलिक, मनीष कश्यप, ऋषभ जायसवाल और निहारिका तिवारी शामिल थे।

सहवाग ने मनीष कश्यप को 'किंग ऑफ द बेसमेंट' घोषित किया। इसके बाद उन्होंने शहजाद को मौका दिया कि वह अपना आखिरी टिकट किसी दूसरे कंटेस्टेंट को दे सकते हैं। शहजाद ने यह टिकट स्वरा को दिया। सहवाग ने उनके इस कदम को 'डैमेज कंट्रोल' बताया। वहीं, ऑडियंस ने प्रियंका और निहारिका को बचा लिया। बाकी कंटेस्टेंट्स के एविक्शन पर फैसला होना बाकी रहा।

Rise And Fall 2 Triple Eviction
'किंग' के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ ने बदल दिया रिकॉर्ड बुक का खेल, शाहरुख खान की 'जवान' भी रह गई पीछे

गौतम और प्रियंका के फैसलों पर सहवाग ने उठाए सवाल

'राइज एंड फॉल 2' में सहवाग ने गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर चौधरी से भी उनके फैसलों को लेकर सवाल किए। उन्होंने प्रियंका के प्राइज पॉट को 6 लाख रुपये करने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि इससे रूलर्स और वर्कर्स, दोनों का भरोसा उन पर कम हुआ है।

वहीं, गौतम को सहवाग ने उनके व्यवहार पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व का वह हिस्सा, जिससे लोगों को तकलीफ पहुंचती है, ट्रॉफी जीतने की राह में रुकावट बन सकता है। गौतम ने उनकी बात से सहमति जताई। इस तरह एपिसोड में स्वरा-शहजाद की बहस से लेकर एविक्शन के फैसलों तक कई बड़े ड्रामे देखने को मिले।