आंचल खुराना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई वाला घर, 70 हजार के किराए में रहती हैं एक्ट्रेस, खिड़की से नजर आता है चॉल का नजारा

Aanchal Khurana Vlog: टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने अपने यूट्यूब व्लॉग में मुंबई के घर का टूर कराया। उन्होंने बताया कि वह एक बेडरूम हॉल फ्लैट के लिए हर महीने 70 हजार रुपये किराया देती हैं।

सोनाली झा

Aanchal Khurana House Tour: टीवी एक्ट्रेस और रोडीज विनर आंचल खुराना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने मुंबई में रहने वाले एक्टर्स की जिंदगी का एक अलग पहलू दिखाया। आंचल ने अपने घर का टूर कराते हुए बताया कि ग्लैमर की दुनिया में नजर आने वाली चमक-दमक के पीछे कई कलाकारों की जिंदगी कितनी साधारण हो सकती है।

आंचल ने अपने व्लॉग की शुरुआत ब्रोकली के पराठे बनाते हुए की। इसके बाद उन्होंने दर्शकों को अपने एक बेडरूम हॉल फ्लैट का टूर कराया। घर दिखाते हुए उन्होंने साफ कहा कि यह उनका खुद का घर नहीं, बल्कि किराए का फ्लैट है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वह हर महीने करीब 70 हजार रुपये किराया देती हैं। आंचल ने अपने घर को दिखाते हुए कहा कि यह कोई बहुत लग्जरी फ्लैट नहीं है।

खिड़की से दिखता है चॉल का नजारा

आंचल ने अपने घर की खिड़की से बाहर का नजारा भी दिखाया। उन्होंने बताया कि उनके फ्लैट के आसपास कोई खास ग्रीनरी या खूबसूरत व्यू नहीं है, बल्कि दूर तक चॉल दिखाई देती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मुंबई में इस बजट में उन्हें ऐसा ही घर मिल पाया है। व्लॉग में उन्होंने अपना छोटा किचन, वॉशिंग मशीन, कान्हा का मंदिर और वॉर्डरोब भी दिखाया। उन्होंने घर की साफ-सफाई को लेकर भी बिना किसी दिखावे के अपनी बात रखी।

हम जैसे रहते हैं वैसे ही वीडियो बनाते हैं

आंचल ने बेडरूम दिखाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग अक्सर कमरा साफ करके घर की वीडियो बनाते हैं, लेकिन वह जैसी असल जिंदगी में रहती हैं, वैसा ही दिखाना पसंद करती हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने घर की गंदगी को लेकर भी मजाक किया और कहा कि वह गंदगी में ही पड़ी रहती हैं। आंचल का यह व्लॉग सोशल मीडिया पर चर्चा में है, क्योंकि इसमें उन्होंने ग्लैमरस इमेज के पीछे की अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को बिना फिल्टर के दिखाया।

रोडीज से शुरू हुआ था करियर

आंचल खुराना ने साल 2011 में MTV Roadies 8 से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'सपने सुहाने लड़कपन के', 'अर्जुन', 'सावधान इंडिया' और 'आहट' जैसे टीवी शोज में नजर आईं। अपनी बेबाक शैली और अलग अंदाज की वजह से वह सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहती हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें