YRKKH Spoiler: मायरा और कबीर का प्यार तेजी से चढ़ रहा परवान, क्या तीज पर खत्म हो जाएगी ये लवस्टोरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हरतालिका तीज के बीच मायरा और कबीर की लवस्टोरी नया मोड़ लेने वाली है। मायरा परिवार के सामने कबीर को अपना बॉयफ्रेंड बताएगी, वहीं अरमान भी कबीर को रंगे हाथों पकड़ लेगा।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
मायरा कबीर लवस्टोरी(सौ. Instagram)
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे फेवरेट टीवी सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में मायरा और कबीर की लवस्टोरी का एंगल जुड़ता हुआ दिखायी दे रहा है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कबीर और मायरा के रिश्ते का सच पोद्दार परिवार के सामने आने वाला है। मायरा खुद ही अभिरा, अरमान और पूरे परिवार के सामने ये स्वीकार करेगी कि कबीर उसका बॉयफ्रेंड है। मायरा के इस खुलासे का अभिरा और अरमान पर क्या असर होगा ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

हरतालिका तीज की मंगल घड़ी

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में पोद्दार हाउस में हरतालिका तीज का त्योहार धूम-धाम से मनाते हुए देखा जाने वाला है। हरतालिका तीज के मौके पर पूरा परिवार एक साथ इस त्योहार का आनंद लेते हुए नजर आने वाला है। हरतालिका तीज के मौके पर कबीर और मायरा का रिश्ता भी नए रंग में रंगा हुआ दिखायी दे सकता है।

मायरा का एग्जाम छूटने से कबीर हुआ परेशान

एक ओर जहां पूरे पोद्दार परिवार में हरतालिका तीज की धूम देखने के लिए मिल रही है, तो वहीं मायरा इस खुशी के मौके पर उदास दिखायी देने वाली है। दरअसल, मायरा कबीर के प्रपोजल के चक्कर में अपना एग्जाम मिस कर देती है, जिसके चलते वो परिवार वालों को ना तो सच बता पा रही है और ना ही त्योहार खुशी से मना पा रही है। मायरा की एग्जाम छूटने के कारण कबीर भी काफी परेशान हो जाएगा। वो ऐसा होने का कारण खुद को मान रहा है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
रामायण के पहले गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, गीतकार के तौर पर बढ़ रही कुमार विश्वास की डिमांड

कबीर पहुंचा पोद्दार हाउस

मायरा की उदासी को दूर करने के लिए कबीर चोरी-छुपे पोद्दार हाउस पहुंच जाएगा। पोद्दार हाउस पहुंचते ही कबीर सीधा मायरा के कमरे में एंटर कर देगा, जहां मायरा उसे चोर समझकर पिटायी करने ही वाली होती है। कबीर मायरा को हरतालिका तीज के मौके पर स्पेशल हरी चूड़ियां गिफ्ट करेगा, जिसे देख मायरा भी काफी खुश हो जाएगी।

अरमान ने हाथों लगा कबीर

मायरा और कबीर के स्पेशल मूवमेंट के बीच अभिरा मायरा के कमरे में आती हुई नजर आएगी, जिसे देखकर कबीर तुरंत घर जाने के लिए निकल जाता है। हालांकि ना चाहते हुए भी कबीर अरमान के हाथों पकड़ा जाता है। लेकिन कबीर चालाकी से बहाना बनाकर अरमान को बहला-फूसलाकर वहां से बाहर निकल जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com