आशिकी फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल का डांस देख भड़के लोग 
मनोरंजन

न्यू ईयर पर ट्रोल हुई अनु अग्रवाल, आशिकी फेम एक्ट्रेस का शॉर्ट ड्रेस वाला डांस देख भड़के लोग

आशिकी फेम एक्ट्रेस अनू अग्रवाल नए साल के दिन अपने डांस और शॉर्ट ड्रेस की वजह से ट्रोल हो रही हैं। अनु अग्रवाल के डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर घटियापन की जिंदा मिसाल बताया जा रहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: फिल्म आशिकी में नजर आई अनु अग्रवाल नए साल के मौके पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल उनका शॉर्ट ड्रेस वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह डांस करते हुए नजर आ रही है। यूजर्स उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं उनके इस डांस वीडियो को घटियापन की मिसाल कहा जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

अनु अग्रवाल 90 के दशक में आई फिल्म आशिकी से सुर्खियों में आ गई थी। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात बड़ा स्टार बना दिया था। हालांकि आशिकी फिल्म के बाद उनका करियर उड़ान भरने में नाकामयाब साबित हुआ। वह कई फिल्मों में नजर आई। लेकिन बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब साबित हुई। काफी समय के बाद एक बार फिर वह सुर्खियों में आई है। लेकिन इस बार लोगों की तारीफ नहीं बल्कि आलोचना कर रहे हैं। नए साल के मौके पर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

अनु अग्रवाल ने यह वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, जमकर पार्टी करना, जमकर मेहनत करना और मेडिटेशन मेरा मोटो है। लेकिन अनु अग्रवाल अपने कपड़े और डांस के तरीके से सोशल मीडिया पर यूजर्स को लुभाने में नाकामयाब रही। वह उनके निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने लिखा कि इनका यह डांस वीडियो घटियापन की जिंदा मिसाल है। तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, क्लासी बनो, यह चीप डांस क्यों कर रही हो, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें यह भी बताया कि यह 2024 है 90 का दशक नहीं। आपको बता दें कि 1999 में अनु अग्रवाल का एक्सीडेंट हुआ था। जानलेवा एक्सीडेंट में एक्ट्रेस की जान तो बच गई लेकिन उनकी याददाश्त चली गई थी। याददाश्त वापस आने के बाद उन्होंने कई सारे इंटरव्यू दिए और वह अब भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव बनी रहती हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z