आर्यन खान ने लारिसा बोनेसी संग मनाया न्यू ईयर, यूजर्स ने दे दी बड़ी नसीहत

शाहरुख खान के साहबजादे आर्यन खान नए साल का जश्न लरिसा बोनेसी के साथ मनाते हुए नजर आए हैं। 31 दिसंबर को दोनों को साथ में एक रेस्टोरेंट पर देखा गया। दरअसल यह पार्टी खुद आर्यन खान ने रखी थी।
Aryan Khan And Larissa Bonesi New Year Celebration Video Went Viral
आर्यन खान ने कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोनसी के साथ मनाया नए साल का जश्न
Published on
Updated on

मुंबई: Aryan Khan And Larissa Bonesi New Year Celebration Video Went Viral आर्यन खान इस समय अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'स्टारडम' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में आर्यन खान ने परिवार के साथ नए साल के आगमन से पहले जश्न मनाया। तो वहीं वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी के साथ भी नजर आए। 31 दिसंबर को देर शाम दोनों को एक साथ देखा गया। वह एक रेस्टोरेंट में एक साथ नजर आए। खबर के मुताबिक खुद आर्यन खान ने इस पार्टी का आयोजन किया था। लारिसा और आर्यन का नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है। लेकिन दोनों ने कभी इस रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है।

आर्यन खान और लारिसा बोनेसी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विरल भायानी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आर्यन खान सिक्योरिटी के बीच पार्टी से निकले और फिर जाकर गाड़ी में बैठ गए। उनके बाद लारिसा बोनेसी आई और वह भी अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चली गई। लेकिन सोशल मीडिया पर आर्यन खान को खास नसीहत मिल रही है। आइए जानते हैं इस मौके पर यूजर्स ने क्या कुछ कहा है।

सोशल मीडिया पर आर्यन खान और लरिसा बोनेसी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों की डेटिंग की चर्चा है लेकिन दोनों में से किसी ने इस पर कभी कोई बयान नहीं दिया और ना ही इस रिलेशनशिप की बात को स्वीकार किया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो देखकर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है अब तो हंस ले भाई। वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा है कब तक यह अगली टी-शर्ट पहन के घूमेगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि नए साल के मौके पर आर्यन खान को मुस्कुराने की और डीसेंट टी-शर्ट पहनने की नसीहत फैंस दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com