लाहौर 1947 में सनी देओल मचाएंगे कोहराम 
मनोरंजन

लाहौर 1947 में सनी देओल के एक्शन सीन और रिलीज डेट पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

1947 लाहौर इसी साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में देरी की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब खुद आमिर खान ने सनी देओल के एक्शन सीन और फिल्म के रिलीज डेट पर बात की है।

अनिल सिंह

भारत और पाकिस्तान के बीच बड़े हुए तनाव के बाद यह कहा गया था कि लाहौर 1947 फिल्म को लंबे वक्त के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है, लेकिन अब सनी देओल की फिल्म को लेकर फिल्म प्रोड्यूसर आमिर खान ने बड़ा बयान दे दिया है। एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर बात करते हुए उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट और सनी देओल के एक्शन सीन पर बात की है। आइए जानते हैं आमिर खान ने सनी देओल के एक्शन सीन पर और फिल्म की रिलीज डेट को लेकर क्या बातें की है।

आमिर खान इस समय अपनी फिल्म सितारे जमीन पर की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच पिंकविला से बातचीत करते हुए उन्होंने लाहौर 1947 को लेकर बात की जब उनसे पूछा गया कि यह फिल्म कब रिलीज होगी तो, उन्होंने बताया कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी भी चल रहा है। वह पूरा होने के बाद वह फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे।

आमिर खान ने बातचीत के दौरान आगे यह भी बताया कि 1947 एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। ऐसे में इसमें एक्शन के लिए कोई जगह नहीं है। फिर भी सनी देओल अपने एक्शन के लिए पहचाने जाते हैं ऐसे में 1947 लाहौर फिल्म में एक जबरदस्त एक्शन सीन में वह नजर आएंगे। फिल्म में एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस है। जिसमें सनी देओल अपने पुराने दुश्मनों की बैंड बजाते हुए नजर आएंगे।

1947 लाहौर फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नइ देख्या ओ जम्याइ नइ' पर आधारित है। फिल्म में भारत और पाकिस्तान के पार्टीशन की कहानी को दिखाया गया है। कहानी लखनऊ के एक परिवार की है जो विभाजन के वक्त लाहौर जाकर बस जाता है। आमिर खान के मुताबिक फिल्म की कहानी भावनाओं से भरी हुई है और इसमें सनी देओल का एक एक्शन सीन दर्शकों को काफी पसंद आएगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z