-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shefali Jariwala Death Reason Was Low Bp And Frozen Food Mumbai Police New Update
शेफाली जरीवाला की मौत की वजह, व्रत, पूजा, फ्रिज का खाना, लो-बीपी या दवा?
- Written By: अनिल सिंह
शेफाली जरीवाला का निधन आकस्मिक मौत है। ऐसे में पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से मौत की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मौत की वजह को लेकर रोजाना नए अपडेट सामने आ रहे हैं।

पुलिस ने बताया शेफाली जरीवाला की मौत का कारण
मुंबई: शेफाली जरीवाला की मौत शुक्रवार की रात को हुई। मौत के दो दिन बाद भी मौत की असली वजह का पता अब तक नहीं चला है। शुरुआती जांच में पता चला कि उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है और अब ताजा जानकारी मिली है कि बीपी लो हो जाने की वजह से कार्डियक अरेस्ट हुआ था। फॉरेंसिक टीम अब भी मौत की जांच में जुटी हुई है। जल्दी फाइनल रिपोर्ट सामने आएगी। शेफाली की मौत को लेकर कई तरह की खबर सामने आई, पहले पता चला कि व्रत के कारण वो पूरे दिन खाली पेट थी और बाद में उन्होंने एंटी एजिंग दवा ली जो मौत का कारण बन गई, अब पता चल रहा है कि उन्होंने व्रत के बाद फ्रिज का खाना खाया था और उसी के बाद वह बेहोश हो गई थी।
शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनके घर सत्यनारायण की पूजा रखी गई थी और इसीलिए शेफाली जरीवाला ने व्रत रखा था। पूजा में उनके माता-पिता भी शामिल हुए थे। पूजा के बाद शेफाली जरीवाला ने फ्रिज में रखा खाना खाया था और उसके बाद वह बेहोश हो गई थी।
ये भी पढ़ें- मर्द होकर ली एलिमनी और अब आरोप, श्वेता तिवारी पर राजा चौधरी के आरोप से भड़के फैंस
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
पुलिस जानकारी के मुताबिक शेफाली जरीवाला के घर में एंटी एजिंग दवाइयां, स्किन ग्लो टैबलेट वाले दो बॉक्स, जिनमें ग्लूटाथियोम और विटामिन की गोलियां पाए गए थे। अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि इनमे से कौन सी चीज शेफाली जरीवाला की मौत की वजह बनी? घर में रखी गई पूजा या उनका रखा गया व्रत या फिर एंटी एजिंग दवा या फ्रिज में रखा खाना? शेफाली जरीवाला की मौत की असली वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। उम्मीद है कि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह पता चल जाएगी।
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके फैंस सदमे में हैं, परिवार शोक में डूबा हुआ है। शेफाली की उम्र 42 साल थी। कांटा लगा म्यूजिक वीडियो से शेफाली जरीवाला को रातों-रात शोहरत मिली थी। उसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम किया और टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आई। खुद के स्वास्थ्य को लेकर वह बेहद जागरूक थी। फिट रहने का उन्हें शौक था, वह अपने फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान रखती थी और अचानक उनकी मौत हो जाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
Shefali jariwala death reason was low bp and frozen food mumbai police new update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












