विक्की कौशल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

3 Idiots के सीक्वल में होगी Vicky Kaushal की एंट्री? राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी

3 Idiots Sequel Update: निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल में एक्टर विक्की कौशल की एंट्री की खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताते हुए फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर बड़ा अपडेट दिया है।

यति सिंह

Rajkumar Hirani 3 Idiots : हिंदी सिनेमा की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया एक नई चर्चा ने जोर पकड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं कि फिल्म के आने वाले सीक्वल में विक्की कौशल की एंट्री होने जा रही है। इस खबर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था।

लेकिन अब इस पूरे मामले पर खुद फेमस फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने सामने आकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन खबरों के पीछे के सच को उजागर करते हुए सभी तरह की अटकलों को सिरे से नकार दिया है, जिससे फैंस को हकीकत का अंदाजा हो गया है।

चौथे इडियट की थ्योरी पर डायरेक्टर का बड़ा बयान

राजकुमार हिरानी ने इस अपवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही विक्की कौशल के फिल्म का हिस्सा होने की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने हंसते हुए मीडिया की उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया जा रहा था कि कहानी में कोई चौथा इडियट आने वाला है। डायरेक्टर ने बताया कि इस तरह की बातें केवल अफवाहें हैं और इनमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। इस बयान के बाद उन प्रशंसकों को थोड़ा झटका जरूर लगा है जो विक्की कौशल को इस कल्ट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनते हुए देखने का सपना देख रहे थे।

स्क्रिप्टिंग टेबल पर शुरू हुआ रैंचो की जर्नी

हाल ही में फिल्म 3 इडियट्स के शौकीनों के दिल की धड़कनें तेज करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी ने ऑफिशियली तौर पर यह साफ कर दिया है कि वह इस कल्ट मास्टरपीस के दूसरे पार्ट की तैयारी में जुट गए हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया है।

राजकुमार हिरानी ने कहा कि वह अपने पसंदीदा और बेहद काबिल लेखक अभिजात जोशी के साथ मिलकर फिल्म के अगले हिस्से की स्टोरी पर काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस बेहद खास कहानी को पूरी तरह से तराशने और कागजों पर उतारने में अभी थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन काम की शुरुआत हो चुकी है।

जिंदगी के क्राइसिस के भंवर में फंसेंगे इडियट्स

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के अनुसार फिल्म ‘3 इडियट्स’ का अगला पार्ट इन किरदारों की जिंदगी के उस दौर को छुएगा जिसे आम बोलचाल में मिड-लाइफ क्राइसिस कहा जाता है। जब इंसान शादीशुदा जिंदगी और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच अपनी पहचान को नए सिरे से टटोलता है, तब क्या परिस्थितियां बनती हैं, फिल्म इसी ताने-बाने को पर्दे पर उतारेगी।

फिल्म ‘3 इडियट्स’ सीक्वल को लेकर खुद अभिनेता आमिर खान भी अपनी उत्सुकता जाहिर कर चुके हैं और उन्होंने भी इस बात पर मुहर लगाई है कि वह एक बार फिर इस सफर का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

खड़ा नहीं हो पा रहा था, कॉकपिट में फ्लोर पर बैठ गया...गांजा पीकर प्लेन उड़ाने वाले पायलट की करतूतों का खुलासा

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?