Aamir Khan के बेटे जुनैद को नहीं पहचान पाया Salman Khan का बॉडीगार्ड, वायरल वीडियो में दिखा दिलचस्प पल

Salman Khan Video: आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने के समारोह में सलमान खान के बॉडीगार्ड ने जुनैद को पहचान न पाने के कारण रोक दिया। जुनैद ने शांत प्रतिक्रिया दी, जबकि सलमान ने उन्हें गले लगाया।
Salman Khan Bodyguard Stopped Junaid Khan Aamir Khan Production 25 Years Viral Video Reena Dutta
आमिर खान के बेटे जुनैद को नहीं पहचान पाया सलमान खान का बॉडीगार्ड (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Salman Khan Bodyguard Stopped Junaid Khan: हाल ही में आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक भव्य समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जुनैद खान और सलमान खान के बीच का एक दिलचस्प पल कैमरे में कैद हो गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जुनैद खान सलमान खान से मिलने के लिए आगे बढ़ते हैं। इसी दौरान सलमान के बॉडीगार्ड उन्हें पहचान नहीं पाते और सुरक्षा कारणों से हल्का सा पीछे कर देते हैं। यह घटना कुछ ही सेकंड की थी, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। वीडियो में सबसे खास बात जुनैद खान का व्यवहार रहा।

जुनैद खान ने दिया बेहद शांत रिएक्शन

बॉडीगार्ड द्वारा रोके जाने के बाद उन्होंने किसी तरह की नाराजगी या प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। वह शांति से पीछे हट गए और स्थिति को सामान्य तरीके से संभाला। हालांकि, उसी दौरान सलमान खान की नजर जुनैद पर पड़ गई। जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि सामने आमिर खान के बेटे खड़े हैं, उन्होंने तुरंत उन्हें अपने पास बुलाया।

सलमान खान ने गले लगाकर किया स्वागत

सलमान खान ने जुनैद को पास बुलाने के बाद गर्मजोशी से गले लगाया। दोनों ने कुछ देर बातचीत भी की और फिर साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। यह देखकर वहां मौजूद लोग और सलमान का बॉडीगार्ड भी हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने जुनैद की सादगी और विनम्रता की तारीफ की है, वहीं सलमान खान के व्यवहार को भी सराहा जा रहा है।

लाइमलाइट से दूर रहते हैं जुनैद खान

जुनैद खान ने कुछ समय पहले ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। वह अपने पिता आमिर खान की तरह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते और अक्सर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। यही वजह है कि इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें तुरंत पहचान नहीं पाते। उनकी शांत और संयमित छवि फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। जुनैद खान, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के बेटे हैं। आमिर और रीना ने 18 अप्रैल 1986 को शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं जुनैद खान और इरा खान।