अभीरा-अरमान की जुदाई के बाद नई कहानी की शुरुआत 
मनोरंजन

YRKKH में 15 साल का लीप, अभीरा-अरमान की जुदाई के बाद नई कहानी की शुरुआत

YRKKH Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है जल्द ही एक बड़े ट्विस्ट से गुजर सकता है। मेकर्स शो में 15 साल का मेगा लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस लीप के बाद कहानी पूरी तरह बदल जाएगी।

सोनाली झा

YRKKH Upcoming Twist: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो है, जिसने अब तक कई पीढ़ियों की कहानियां दिखाई हैं। हिना खान और करण मेहरा की जोड़ी से लेकर शिवांगी जोशी और मोहसिन खान और अब समृद्धि शुक्ला–रोहित पुरोहित तक, यह सीरियल हर बार नए ट्विस्ट और टाइम जंप के जरिए दर्शकों को बांधे रखता है।

हाल ही में शो में 7 साल का लीप आया था, लेकिन अब खबरें हैं कि मेकर्स एक 15 साल का मेगा लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लीप के बाद कहानी पूरी तरह बदल जाएगी और कई नए किरदारों की एंट्री होगी। हालांकि, अब तक चैनल या कलाकारों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर दर्शकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई इससे अच्छा शो बंद कर दो, कब तक एक ही कहानी घसीटोगे? दूसरे ने कहा कि कितनी अच्छी कहानी चल रही है, लेकिन अभीरा को जेल में डाल दिया। अब और लीप का क्या मतलब? तीसरे यूजर ने लिखा कि पहले अभिमान को एक कर लो, फिर लीप लेना।

अभीरा और अरमान की मुश्किलें

शो के ताजा एपिसोड्स में दर्शक अभीरा को जेल में देखते हैं, जहां वह अपनी बेटी मायरा की याद में तड़प रही है। उधर, अरमान खुद को जिम्मेदार मानते हुए सदमे में है। दूसरी तरफ गीतांजलि अपने पति को मनाने की कोशिश कर रही है। इन ट्रैक्स के बीच अचानक आने वाले 15 साल के लीप से कहानी का रुख पूरी तरह बदल सकता है।

नया अध्याय या शो का अंत

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ हर बार नए लीप के साथ एक नई कहानी और नई जेनरेशन पेश करता है। लेकिन इस बार दर्शक दुविधा में हैं कि क्या यह शो को ताजा बनाएगा या फिर धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता को कम करेगा। एक बात तय है कि अगर 15 साल का लीप आता है, तो शो में बड़े पैमाने पर कास्टिंग चेंज और नए चेहरों की एंट्री होगी। ऐसे में दर्शकों को अपने पसंदीदा किरदारों से दूर होना पड़ सकता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें