अरविंद सावंत (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

मुझे जानबूझकर बनाया जा रहा निशाना, इंपोर्टेड माल टिप्पणी पर अरविंद सावंत ने मांगी माफी

शनिवार को मुंबई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिवसेना यूबीटी नेता अरविंद सावंत ने कहा कि वह कभी किसी महिला का अपमान नहीं करेंगे, उन्होंने कहा कि उनके बयानों की "अलग तरह से व्याख्या की गई।"

प्रिया जैस

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत ने शिवसेना नेता शाइना एनसी के खिलाफ अपनी "इंपोर्टेड माल" वाली टिप्पणी के लिए माफी मांगी और कहा कि उन्हें "जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।" इसको लेकर अरविंद सावंत ने मांफी मांगी है।

शनिवार को मुंबई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि वह कभी किसी महिला का अपमान नहीं करेंगे, उन्होंने कहा कि उनके बयानों की "अलग तरह से व्याख्या की गई।"

अरविंद सावंत ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से मेरे खिलाफ कुछ आरोप लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। हम कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं करेंगे। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि मैंने किसी महिला का अपमान किया है, मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं किया। मेरे एक बयान की अलग तरह से व्याख्या की गई। अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे जानबूझकर अलग अर्थ देकर निशाना बनाया जा रहा है, मुझे इस बात का दुख है लेकिन फिर भी अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। देश में महिलाओं के सम्मान को पार्टी के हिसाब से नहीं देखा जा सकता।"

मैने किसी का नाम नहीं लिया

हालांकि, अपने "इंपोर्टेड माल" वाले बयान के लिए आलोचनाओं का सामना करने के बाद, अरविंद सावंत ने बाद में दावा किया कि उन्होंने शाइना का नाम नहीं लिया। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, "मैंने कभी उसका नाम नहीं लिया। मैंने केवल इतना कहा कि जो कोई बाहरी व्यक्ति है, वह यहां काम नहीं कर पाएगा। हंगामा मचाना उनकी आदत है।" सावंत ने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और अपने विरोधियों पर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। सावंत ने कहा, "वे मानहानि के मामले दर्ज करते हैं, फिर भी वे ही मुझे बदनाम कर रहे हैं। मैं उनके इरादे की निंदा करता हूं। मैं 55 वर्षों से राजनीति में हूं और हमेशा महिलाओं का सम्मान करता रहा हूं। जो लोग उनका समर्थन कर रहे हैं - उनसे पूछिए कि मैंने जो भी सवाल पूछे हैं, उनका जवाब दें। शाइना एनसी मेरी मित्र हैं, उन्होंने मेरे लिए काम किया है और मैं उनका सम्मान करता हूं। वे 'सत्ता जिहादी' लोग हैं, जैसा कि हमारे नेता उद्धव ठाकरे कहते हैं।"

विपक्ष पर क्यों नहीं हुई FIR

अरविंद सावंत ने आगे विपक्ष पर कहा कि, "महिला को शूर्पणखा किसने कहा था? महिला को जर्सी गाय किसने कहा था?… मणिपुर में जो हुआ उसमें महिलाओं का सम्मान था? "हमारी मेयर के लिए आशीष शेलार ने जो बयान दिया उस पर कौन सा FIR दाखिल हुआ?.... अगर आपको महिलाओं के सम्मान के प्रति इतनी संवेदना है तो इन सारे लोगों ने जो महिलाओं को अवमानित किया उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए ये मेरी मांग है।"

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z