जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, 2 दहशतगर्द ढेर

अनंतनाग में आज दक्षिण कश्मीर के लारनू में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर
अनंतनाग (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आज दक्षिण कश्मीर के लारनू में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इस बीच श्रीनगर के खनयार में भी सुरक्षाबलों ने लश्कर- ए- तैयबा के एक डीविजनल कमांडर व उसके दो अन्य साथियों को मार गिराने के लिए एक अपना अभियान जारी रखा है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के शांगस-लारनू इलाके में हलकान गली के पास यह मुठभेड़ हुई।

खयनार में हमला

श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान भारी गोलीबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया, कि सुरक्षाबलों के साथ हुई इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, जिनसें से एक स्थानीय नागरिक है और दूसरा विदेशी नागरिक है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वे किस आतंकवादी समूह के सदस्य थे।

अधिकारी ने बताया कि इस इलाके में अब भी अभियान जारी है तथा आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ जारी है। बता दें कि अब तक दोनों ओर से किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

अधिक जानकारी के लिए प्रतीक्षा करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com