मुख्तार शेख (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

कांग्रेस के इस बागी नेता ने नामांकन लिया वापस, महाराष्ट्र चुनाव के लिए अब MVA के उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर का करेंगे समर्थन

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। इस बीच खबर आयी है कि कांग्रेस के बागी नेता मुख्तार शेख ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला कर लिया है और अब वे महाविकास आघाड़ी के अधिकारिक उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन अर्ज वापस लेने का आखिरी दिन है। इस कारण राजनीतिक दल जल्द-से-जल्द अपने बागी नेताओं को मनाने की कवायद में लगी हुई है कि वे अपना नामांकन वापस ले। इस बीच खबर आ रही है कि मुख्तार शेख ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है।

मुख्तार शेख ने कांग्रेस से बगावत कर कस्बा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसे अब उन्होंने वापस ले लिया है। कह सकते है कि उन्होंने नेताओं की बात मानकर नामांकन वापस लेने का फैसला किया है।

बागी बनने के बाद मुख्तार शेख को मनाने के लिए महाविकास आघाड़ी के कई बड़े नेताओं के फोन आए और उन्हें समझाया गया। जिसके बाद मुख्तार शेख ने नामांकन वापस लिया और अब महाविकास आघाड़ी की ओर से चुनाव में खड़े आधिकारिक उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर का समर्थन करने का फैसला किया।

नामांकन लिया वापस

कस्बा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बागी नेता मुख्तार शेख, जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था, ने अपना नामांकन वापस लेने और एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर का समर्थन करने का फैसला किया है।

मुख्तार शेख कहते हैं, "मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। मुझे प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, प्रभारी रमेश चेन्निथला और सांसद सैयद नसीर हुसैन का फोन आया था। उनके आश्वासन के बाद मैंने फैसला लिया और अपना नामांकन वापस ले लिया। मैं कस्बा विधानसभा क्षेत्र में एमवीए उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर का समर्थन करूंगा और उनके लिए काम करूंगा।"

महायुति में कोशिश जारी

जैसे-जैसे नामांकन वापस लेने की घड़ी समाप्त हो रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के दिल की धड़कने बढ़ती जा रही है। दल ज्यादा-से-ज्यादा बागी उम्मीदवारों को अपना नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कवायद में अपना काम कर रहे है। हालांकि कई जगहों पर बात नहीं बनती नजर आ रही है।

महायुति के देवेंद्र फडणवीस ने नामांकन वापस लेने के लिए गोपाल शेट्टी से भी बात की थी लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा है क्योंकि गोपाल शेट्टी ने अब तक अपना नामांकन वापस लेने के बारे में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?