पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO

Bengal Election: PM Modi ने रविवार को बंगाल के कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कूचबिहार से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

सजल रघुवंशी

PM Modi With Party Worker Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कूचबिहार से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश की महिलाओं और युवाओं के चुनावी मिजाज को समझने की कोशिश की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कूचबिहार से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर ही कार्यकर्ताओं से कुछ देर के लिए मुलाकात की।

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं से पूछ रहे हैं कि महिलाएं हमें वोट देंगी, जवाब में कार्यकर्ताओं ने हां कहा। इसके बाद पीएम मोदी ने युवाओं को लेकर पूछा, तो कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा भी हमें वोट देंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अक्सर युवाओं और कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते दिखते हैं। अब चुनाव के बीच जिस तरह से उन्होंने एयरपोर्ट पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की, इससे भाजपा समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

जनसभा में पीएम मोदी ने साधा टीएमसी पर निशाना

कूचबिहार में विशाल जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मालदा में सात अधिकारियों को बंधक बनाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। पूरे देश ने देखा और हैरान रह गया कि किस तरह बंधक बनाया गया। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस शासन में अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं।

टीएमसी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि बंगाल की स्थिति इतनी चिंताजनक है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। बंगाल के सीमावर्ती जिलों में घुसपैठियों की वजह से जनसंख्या संरचना बदल गई है। ये घुसपैठिए भारत में प्रवेश कर तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में रहते हैं। यही कारण है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध कर रहे हैं।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय