मिथुन चक्रवर्ती (सोर्स- डिजाइन इमेज) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल चुनाव: ममता के 'मांसाहार' वाले बयान पर मिथुन चक्रवर्ती का पलटवार, लगाया विभाजन की राजनीति का आरोप

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला, इसके अलावा उन्होंने सीएम ममता पर समुदायों में फूट डालकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

सजल रघुवंशी

Mithun Chakraborty Target Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति का पारा गरम है। इस बीच मशहूर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है और उन पर समुदायों में फूट डालकर वोट की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। आईएएनएस से बातचीत में खानपान के मुद्दे पर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा 21 राज्यों में सरकार चला रही है, क्या वह वहां के लोगों के खानपान का फैसला कर रहे हैं? लोग अपनी मर्जी से खा रहे हैं, है ना?

मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा कि वह मछली, चिकन और सब कुछ खा रहे हैं। हां, कुछ जगहों पर धार्मिक कारणों से कुछ खास तरह के मांस पर प्रतिबंध लगाया गया है, खासकर उन क्षेत्रों में जो हमारे लिए बहुत संवेदनशील हैं। हम भी उनके कुछ फैसलों की इज्जत करते हैं लेकिन कुछ लोगों को इसी को लेकर राजनीति करनी है।

ममता बनर्जी पर क्या बोले मिथुन

सीएम ममता बनर्जी पर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि यह विभाजन आज से शुरू नहीं हुआ है। उनके सत्ता में आने के लगभग एक से डेढ़ साल बाद से यह शुरू हुआ है, यानी दो समुदायों को बांटने के लिए। क्या आपने बंगाल में इससे पहले कभी इस तरह का हिंदू-मुस्लिम विभाजन सुना है? तब से यह लोगों को बांटने और अपने पक्ष में वोट हासिल करने के बारे में है। उन्होंने आगे कहा कि हमें पता है कि बंगाल के मुसलमान भाजपा को वोट नहीं करेंगे लेकिन बाकी जगह के लोगों ने वोट किया, तभी तो हम सत्ता में आए हैं। बिहार में भी मुसलमान भाइयों ने भी वोट किया, तभी तो सरकार बनी लेकिन इस बार बंगाल में भी वह लोग वोट करेंगे।

ममता के इरादों पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि क्या आपने कभी किसी पार्टी को 'तृणमूल कांग्रेस को हटाओ' कहते सुना है? नहीं, है ना? वह 'भारतीय जनता पार्टी को हटाओ' कहते हैं, उसे 'फासीवादी पार्टी' कहते हैं लेकिन आप उन्हें 'तृणमूल को हटाओ' कहते नहीं सुनेंगे। इसलिए लोगों को समझ आ रहा है कि ममता क्या करना चाह रही हैं।

क्या सीएम बनना चाहते हैं मिथुन?

चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा पर अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि यह सब मेरी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं नहीं हैं। भगवान ने मुझे जो कुछ भी दिया है, मैं उसे पूरी तरह से संभाल नहीं पा रहा हूं। दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यह सर्वोच्च सम्मान एक गरीब लड़के को मिले हैं, जो फुटपाथ से आया है। मैं अब भी इन सब बातों को समझ नहीं पा रहा हूं। तो मैं और अधिक क्यों चाहूं? अगर मैं चुनाव लड़ता हूं तो एक जगह सीमित हो जाऊंगा और मैं सीमित नहीं होना चाहता हूं।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि