दिलीप घोष (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

नंदीग्राम हारी, अब भवानीपुर! TMC के हंगामे पर BJP नेता ने ममता पर बोला हमला, कहा- ये पृष्ठभूमि बन रही है

Dilip Ghosh on Strong Room Controversy: पश्चिम बंगाल चुनाव में मतगणना से पहले TMC के बवाल पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा हमला बोला। भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी भवानीपुर से हारेगी।

प्रिया जैस

BJP Dilip Ghosh on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना से पहले भारी बवाल देखने को मिला। TMC के नेताओं ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना देकर बैलेट बॉक्स खोले जाने के आरोप लगाए। हालांकि, इस मामले पर चुनाव आयोग ने अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी और कहा कि ईवीएम से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई।

मामला ने तूल तब पकड़ा जब ममता बनर्जी भी स्टॉन्ग रूम पहुंची, जहां भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनें रखी हुई थी। ममता बनर्जी के पहुंचते ही भाजपा भी भड़क उठी और हंगामा खड़ा हो हुआ। टीएमसी नेताओं के इस हंगामे पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने नाटक बताया। उन्होंने कहा कि टीएमसी हारने के बाद बहाना ढूंढ रही है।

कई मुद्दों पर हुई राजनीति

न्यू टाउन में BJP नेता दिलीप घोष ने कहा, पिछले 3-4 महीनों से, जब से SIR को लेकर राजनीति शुरू हुई है। उसके बाद चुनाव आयोग को लेकर, फिर केंद्रीय बलों को लेकर, और अब स्ट्रॉन्ग रूम के मुद्दे पर राजनीति हो रही है। ऐसा लगता है कि हारने वाले पक्ष के पास अब कोई और बहाना नहीं बचा है।

TMC हार मान चुकी है - घोष

टीएमसी की हार का दावा करते हुए दिलीप घोष बोले, कि 15 साल तक राज करने के बाद, अगर कोई पार्टी अब SIR और स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर राजनीति कर रही है, तो यह किस बात का संकेत है? यह बताता है कि पार्टी ने अपनी हार पहले ही मान ली है। पार्टी के एक बहाना चाहिए कि हारने के बाद क्या कहना है। ये इसकी पृष्ठभूमि बन रही है।

नंदीग्राम से मिली हार अब भवानीपुर से हारेगी

ममता बनर्जी पर सीधा निशाना साधते हुए दिलीप घोष ने कहा, पिछली बार नंदीग्राम में हारने के बाद, ममता बनर्जी भवानीपुर से जीतकर विधानसभा में पहुंची थीं। लेकिन अगर इस बार वह भवानीपुर से हार जाती हैं, तो फिर वह विधानसभा में कहां से वापस आएंगी? ये संभावनाएं बन चुकी है।

उन्होंने बताया कि लोगों ने भवानीपुर में जैसे वोटिंग किया है। फर्जी वोटर्स के निकलने के बाद टीएमसी को पता था कि वे हार रहे है। इससे पहले 2-3 घंटों में ही टीएमसी को पता चल गया था कि वे हार रहे है। कोलकाता में टीएमसी की हालत खराब है। इसलिए कोई बहाना लेकर 4 तारीख को वो हंगामा करेंगे।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?