अणुशक्तिनगर से सना मलिक ने फहाद अहमद को हराया 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव : अणुशक्तिनगर से सना मलिक ने फहाद अहमद को पटका, स्वरा भास्कर ने उठाया EVM पर सवाल

अणुशक्ति नगर सीट से अजित पवार की NCP से चुनाव लड़ रही सना मलिक ने शरद पवार गुट की NCP के उम्मीदवार और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को 3378 वोटों से शिकस्त दी है।

राहुल गोस्वामी

मुंबई : जहां एक तरफ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज शनिवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन 288 विधानसभा सीट में से 227 सीट पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है।

वहीं अणुशक्ति नगर सीट से अजित पवार की NCP से चुनाव लड़ रही सना मलिक ने शरद पवार गुट की NCP के उम्मीदवार और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को 3378 वोटों से शिकस्त दी है। कुल 19 राउंड की चली मतगणना और करीब 16 राउंड तक सना मलिक कांटे के मुकाबले में जरुर पीछे रहीं, लेकिन आखीरकार उन्होने बाजी मार ली है।

हालांकि कुछ समय पहले ही फहाद की पत्नी स्वरा भास्कर ने ईवीएम पर सवाल उठाया । स्वरा ने X पर पूछा कि पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99 फीसदी कैसे चार्ज हो सकती है? इलेक्शन कमीशन इसके जवाब दे। अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99 फीसदी चार्ज मशीनें खुलीं, उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आखिर यह कैसे हुआ?

जानकारी दें कि, फहाद पहले समाजवादी पार्टी में थे, लेकिन जब इंडिया ब्लॉक में सपा को ज्यादा सीटें नहीं मिलीं तो फिर फहाद को शरद पवार की NCP ने उतार दिया। पता हो कि, चुनाव प्रचार के दौरान अणुशक्ति नगर सीट पर काफी बयानबाजी भी हुई। जहां एक तरफ फहाद ने सना मलिक पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा था कि वो नवाब मलिक की बेटी हैं, बस इसीलिए उन्हें टिकट मिल गया। वहीं सना ने भी इस पर पलटवार करते हुए कहा था कि, किसी नेता की बेटी होना बेहतर है या किसी एक्स्ट्रेस का पति होना।

बताते चलें कि, महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने रुझानों में INDIA गठबंधन को काफी पीछे पछाड़ दिया है। महायुति गठबंधन 227सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं MVA गठबंधन 53 सीटों पर आगे है।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे