- Hindi News »
- Elections »
- Shrikant Shinde Mandate Showed Who Is Carrying Forward The Ideals Of Bal Thackeray
श्रीकांत शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, बोले- जनादेश ने दिखाया कि बाल ठाकरे के आदर्शों को कौन ले जा रहा आगे
महायुति एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है। महायुति की जीत का जश्न मनाने के लिए ठाणे में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के निवास पर लड्डू बांटे जा रहे हैं।
- Written By: आकाश मसने

श्रीकांत शिंदे (सोर्स: साेशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में महायुति प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। महायुति में शामिल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए यह अपनी साख बचाने और खुद काे साबित करने का चुनाव था। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक शिवसेना 57 और एनसपी 38 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महायति में शामिल बीजेपी ने 126 सीटों पर बढ़त बनाई है। इन रुझानों को देखते हुए महायुति में जश्न का माहौल है।
महायुति एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है। महायुति की जीत का जश्न मनाने के लिए ठाणे में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के निवास पर लड्डू बांटे जा रहे हैं।
#WATCH | #MaharashtraElection2024 | Laddus being distributed at the residence of Shiv Sena MP Shrikant Shinde in Thane as Mahayuti is all set to form the Government in the state once again, as per official EC trends. (Video: Office of Shrikant Shinde) pic.twitter.com/TRpHwwpvc4 — ANI (@ANI) November 23, 2024
चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं, बोले- अमित शाह की रणनीति और PM मोदी के जादू ने रचा इतिहास
‘AIMIM आतंकवादी पार्टी’, नितेश राणे के समर्थन में उतरी शाइना एनसी, राहुल गांधी पर भी बोला तीखा हमला
संजय निरुपम का ओवैसी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश में रहने का हक नहीं
रायगड़ में शिंदे ने कांग्रेस से मिलाया हाथ, भरत गोगावले ने सुनील तटकरे को दी मात, महाराष्ट्र में सियासी बवाल!
महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों पर लोकसभा सदस्य और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे ने उद्धव ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव का जनादेश यह दिखाता है कि बाल ठाकरे के आदर्शें को कौन आगे लेकर जा रहा है।
शिवसेना में 2022 में हुई थी बगावत
एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की थी जिससे बाद महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद उनके नेतृत्व में सरकार बनी और वह शिवसेना के नए धड़े का नेतृत्व कर रहे हैं। शिवसेना के दोनों गुट बाल ठाकरे की विरासत को सही मायनों में आगे बढ़ाने का दावा करते हैं।
देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को दिया जीत का श्रेय
श्रीकांत शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि जनादेश का श्रेय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को जाता है। कल्याण से लोकसभा सदस्य ने कहा कि महायुति सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं की लोगों तक पहुंच और मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ को रोजाना लोगों के लिए खुले रखने के कारण शानदार जीत हुई है।
महाराष्ट्र की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
लाडली बहिन योजना का दिखा असर
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा कि “लाडकी बहिन योजना ने जादू कर दिया। बहनें अपने भाइयों के पीछे मजबूती से खड़ी रहीं। लोगों ने दिखाया कि बालासाहेब के आदर्शों को कौन आगे ले जा रहा है।”
200 से ज्यादा सीटें जीतेंगी
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि “मैं महायुति के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी, अमित शाह भाई, जेपी नड्डा सभी ने हमारा समर्थन किया। उन्होंने महाराष्ट्र को प्राथमिकता दी। मुझे गर्व है कि मैंने जो कहा था कि हम 200 सीटें जीतेंगे, वह सही साबित हुआ है। हमने एक टीम की तरह लड़ाई लड़ी।”
Shrikant shinde mandate showed who is carrying forward the ideals of bal thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: नागपुर में बारिश का अनुमान तपिश के बीच मिलेगी राहत, जानें आज का मौसम कैसा होगा?
May 13, 2026 | 06:10 AM13 मई को जन्मे बच्चों का भविष्यफल: कला-साहित्य में रुचि और गंभीर व्यक्तित्व के धनी होंगे आज के जातक
May 13, 2026 | 06:03 AMMaharashtra Weather: कहीं तपती लू का येलो अलर्ट तो कहीं आंधी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
May 13, 2026 | 05:55 AMपेट्रोल कार में CNG Kit लगवाने से पहले जान लें ये बड़ा नियम, नहीं तो पड़ सकता है भारी
May 13, 2026 | 05:47 AMInstagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














