समीर मेघे (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: हिंगणा में बीजेपी को मिला एमएनएस का सपोर्ट, समीर मेघे का राह हुई आसान

नागपुर जिले की हिंगणा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की राह आसान हो गई है। यहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बीजेपी प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

अभिषेक सिंह

नागपुर:नागपुर जिले की हिंगणा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की राह आसान हो गई है। यहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बीजेपी प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि हिंगणा सीट पर चुनावी जंग में समीर मेघे का पलड़ा भारी हो गया है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने हिंगना विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विधायक समीर मेघे को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। यह निर्णय मनसे के संस्थापक अध्यक्ष राज ठाकरे के निर्देश पर लिया गया है। जिला अध्यक्ष आदित्य दुरुगकर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह घोषणा की। बीजाराम किनकर को मनसे ने हिंगना विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया।

दुरुगकर ने कहा कि समीर मेघे के नेतृत्व में इस क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने वाले सही प्रतिनिधि जब चुनाव मैदान में हैं तो सहयोग की भावना से उनका समर्थन किया गया। दुरुगकर ने मनसे के पदाधिकारियों के साथ समीर मेघे से मुलाकात की। उन्होंने ऐलान किया कि वह बीजेपी को अधिकतम समर्थन देंगे।

संभव नहीं थी किनकर की नाम वापसी

कुछ कारणों से बिजाराम किनकर की उम्मीदवारी वापस लेना संभव नहीं था। उन्होंने ने यह भी विश्वास जताया कि हर कार्यकर्ता राज ठाकरे के आदेश का पूरे दिल से पालन करता है। सभा में मेघे ने कहा कि 10 साल पहले इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कई लोगों द्वारा किया गया लेकिन जिस विकास की लोगों को उम्मीद थी वो कभी नहीं हुआ। मैं पिछले 10 वर्षों से इस क्षेत्र में बहुत ही निष्पक्ष और पूर्ण भावना के साथ काम कर रहा हूं।

विकास कार्यों के लिए करोड़ों नहीं अरबों की धनराशि खींची गई। इस अवधि में अनेक ऐसे कार्य हुए हैं जो पहले नहीं हुए थे। कई कार्य आज भी चल रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक आशीष ठाकुर, पुरुषोत्तम खेरगड़े, अर्चना गिरी, अंबादास उके, सुरेश कालबांडे, कैलाश गिरी, विनोद ठाकरे, प्रभाकर देशमुख, दामोदर सांगोले, बालासाहेब वाघमारे, बबन पडोले, गणेश चौधरी, अनिल शर्मा, विजय डहाके, महेश लोखंडे, राजेश बोरकर, प्रशांत उज्वलकर, वर्षा शहाकार, कृपाशंकर गुप्ता आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस