-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rajesaheb Deshmukh Ncp Sharad Pawar Candidate Promises To Get Bachelors Married If He Wins
कुवांरों को मिलेगी दुल्हन! एनसीपी नेता का वादा…चुनाव जीता तो युवाओं की करवा देंगे मौज
- Written By: Saurabh Pal
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सियासी माहौल गर्म है। पिछले 5 साल में पार्टियों की तोड़फोड़ के बाद खुद को असली चिन्ह का दावेदार भी साबित करना है, जो इस विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश से तय होगा।

राजेसाहेब देशमुख (फोटो -सोशल मीडिया)
बीडः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सियासी माहौल गर्म है। पिछले 5 साल में पार्टियों की तोड़फोड़ के बाद खुद को असली चिन्ह का दावेदार भी साबित करना है, जो इस विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश से तय होगा। इस बीच बीड जिले से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के उम्मीदवार राजेसाहेब देशमुख ने एक अनूठा वादा करते हुए संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि अगर वह 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुंवारों का विवाह कराएंगे।
ये भी पढ़ें-जयराम रमेश का देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार, कहा- हताशा में संविधान की लाल किताब पर जता रहे आपत्ति
सम्बंधित ख़बरें
Samsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
गडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
देशमुख का यह संकल्प ग्रामीण महाराष्ट्र में विवाह योग्य आयु के पुरुषों के दुल्हन ढूंढने के संघर्ष के ज्वलंत सामाजिक मुद्दे को उजागर करता है। देशमुख के इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। उनका बयान स्थानीय युवाओं के सामने रोजगार पाने की चुनौती और इसके परिणामस्वरूप दुल्हन मिलने में होने वाली कठिनाइयों को रेखांकित करता है।
देशमुख ने कहा, ‘‘अगर मैं विधायक बन गया तो सभी कुंवारों का विवाह कराऊंगा। हम युवाओं को काम देंगे। लोग (दुल्हन की तलाश कर रहे व्यक्ति से) पूछते हैं कि क्या उसके पास कोई नौकरी है या क्या उसका कोई व्यवसाय है।” परली में देशमुख के मुख्य प्रतिद्वंद्वी राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे हैं जो उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता हैं।
ये भी पढ़ें-उल्हासनगर सीट को बचाने के लिए महायुति को करनी होगी मेहनत, सिंधी भाषी मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की हार-जीत
उन्होंने कहा, ‘‘जब जिले के संरक्षक मंत्री (धनंजय मुंडे) के पास खुद कोई व्यवसाय नहीं है तो युवा क्या उम्मीद कर सकते हैं।” देशमुख इस बात के लिए धनंजय मुंडे की आलोचना करते रहे हैं कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में कोई उद्योग नहीं लगाया। देशमुख के अनुसार, रोजगार के अवसरों की कमी के कारण स्थानीय कुंवारों के विवाह करने में मुश्किल आ रही है। उनके वादे ने ग्रामीण महाराष्ट्र में रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा को बढ़ावा दिया है, जिससे यह चुनाव प्रचार अभियान के दौरान चर्चा का विषय बन गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Rajesaheb deshmukh ncp sharad pawar candidate promises to get bachelors married if he wins
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Jun 19, 2026 | 02:01 AMAaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMशहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Jun 18, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM










