अमित साटम (सौजन्य-नवभारत) 
विधानसभा चुनाव 2026

अंधेरी-पश्चिम जनता के लिए नायक है महायुति के अमित सामट, महाराष्ट्र चुनाव से पहले ही मिला भारी समर्थन

मुंबई की सभी राजनितिक पार्टियां बढ़- चढ़कर चुनाव प्रचार में जूट गई है। कई उम्मीदवारों को तो लोगों का बहुत समर्थन भी मिल रहा है। उन्हीं में से एक अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले महायुति के उम्मीदवार अमिट साटम है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बेहद ही नजदीक है, इसके चलते सभी राजनीतिक पार्टी चुनावी प्रचार के लिए जोर पकड़ रही है। मुंबई की सभी राजनितिक पार्टियां बढ़- चढ़कर चुनाव प्रचार में जूट गई है। कई उम्मीदवारों को तो लोगों का बहुत समर्थन भी मिल रहा है।

उन्हीं में से एक अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले महायुति के उम्मीदवार अमिट साटम है। इस क्षेत्र के रहवासी महायुति उम्मीदवार अमित साटम को अपना नायक मान रहे है। अमित साटम ने अंधेरी पश्चिम क्षेत्र के लिए ऐसा काम किया है जिसके लिए यहां के स्थानीय लोग कई समय से परेशान थे।

गुंडों से दिलाया छुटकारा

इस क्षेत्र में कई घर ऐसे है, जहां गुंडों ने अपना ठीकाना बना लिया था और इसकी वजह से मूल मालिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। महायुति के उम्मीदवार अमित सामट ने गुंडों द्वारा जबरन काबिज किये हुए घरों को खाली करा कर, एसआरए और अदालती कार्रवाई करने के बाद उन घरों को उनके मूल मालिकों को सौंप दिया है।

अंधेरी स्थित मिलनसार सोसाइटी में 180 लोगों के नाम एनेक्सचर 2 में है। वर्ष 2007 से 112 लोगों की इमारत बनकर तैयार है, लेकिन जिनके घर हैं, उन लोगों को घर का ताबा नहीं दिया गया।

कई लोगों की दूर की परेशानी

मिली जानकारी के अनुसार, जब 2021 में सोसायटी के लोग अमित साटम से मिले, उसके बाद ही साटम ने उन घुसपैठियों को वहां से बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। एसआरए और अदालती कार्रवाई के बाद उन घरों को खाली कराया गया था।

फिर एसआरए ने 180 लोगों में से 112 लोगों की लॉटरी निकाली और लोगों को घर आवंटित किए। यही वजह है कि प्रचार के दौरान महायुति उम्मीदवार अमित साटम को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पूरे राज्य में एक ही चरण में संपन्न होंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें