नवाब मलिक (सोर्स: एक्स@ani_digital) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र में अजित पवार के बिना नहीं बनेगी सरकार, जानिए ऐसा क्यों बोले NCP नेता नवाब मलिक

नवाब मलिक ने दावा किया कि चुनाव के बाद अजित पवार "किंगमेकर" की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि "महाराष्ट्र में कांटे का मुकाबला है, हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि बहुमत किसे मिलेगा।

आकाश मसने

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक बीजेपी के विरोध के बावजूद नामांकन दाखिल किया। बाद में एनसीपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया। लेकिन महायुति ने में शामिल शिवसेना ने भी नवाब मलिक के खिलाफ उम्मीदवार उतारा है। वहीं बीजेपी नवाब मलिक का प्रचार नहीं करने की बात कह रही है। ऐसे में नवाब मलिक काे लेकर महायुति के दलों में आपस में मतभेद खुलकर सामने आ गए है।

मानखुर्द शिवाजी विधानसभा सीट से एनसीपी के उम्मीदवार नवाब मलिक ने कहा कि वह केवल अपनी पार्टी के उम्मीदवार हैं क्योंकि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन उनके खिलाफ लड़ रहा है। मलिक ने कहा कि उनकी लड़ाई समाजवादी पार्टी के साथ-साथ महायुति के सहयोगी दलों से भी है।

नवाब मलिक ने कहा कि "मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार हूं, मैं अजित पवार के साथ हूं, उन्होंने मुझे उम्मीदवार बनाया है, अब महायुति गठबंधन के लोग, चाहे बीजेपी से हों, शिवसेना से हों, वे मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और मेरी लड़ाई उनके साथ है।"

अजित पवार बनेंगे किंगमेकर

नवाब मलिक ने दावा किया कि चुनाव के बाद अजित पवार "किंगमेकर" की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि "महाराष्ट्र में कांटे का मुकाबला है, हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि बहुमत किसे मिलेगा। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ 3-3 पार्टियों का गठबंधन है। इसलिए, अजित पवार सरकार बनाने में बड़ी भूमिका अदा करेंगे। इसलिए कोई भी इस तथ्य की अनदेखी नहीं कर सकता कि महाराष्ट्र में अजित पवार किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे।"

दाऊद इब्राहिम से संबंधों पर दिया जवाब

अंडरवर्ल्ड और दाऊद इब्राहिम से संबंधों पर चुप्पी के आरोपों पर अजित पवार गुट के नेता नवाब मलिक ने कहा कि "जिस तरह से मुझे अंडरवर्ल्ड से जोड़ा जा रहा है, लोगों ने विधानसभा में मुझे देशद्रोही तक कहा है और मुझे आतंकवादियों से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमने इसका जवाब नहीं दिया क्योंकि इस पर बोलने पर प्रतिबंध था।"

मानहानि के जरिए करेंगे कार्रवाई

नवाब मलिक ने आरोप लगाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि " जिन्होंने मेरे खिलाफ ये झूठे आरोप लगाए हैं उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि या सिविल मानहानि के जरिए हम कार्रवाई करेंगे।"

बीजेपी नहीं करेगी प्रचार

बता दें कि महायुति में शामिल अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता नवाब मलिक की उम्मीदवारी का बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने विरोध किया था। बीजेपी के मुंबई प्रमुख आशीष शेलार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी एनसीपी के नवाब मलिक के समर्थन में प्रचार नहीं करेगी।

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की