गोपाल शेट्टी (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने देवेंद्र फडणवीस की मानी बात, महाराष्ट्र चुनाव से नामांकन लिया वापस

आज राजनीतिक दल से बगावत कर निर्दलीय नामांकन अर्ज दाखिल करने वाले कई नेता नामांकन वापस ले रहे है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। जहां आज राजनीतिक दल से बगावत कर निर्दलीय नामांकन अर्ज दाखिल करने वाले नेता नामांकन वापस ले रहे है। इस बीच गोपाल शेट्टी ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने बोरीवली सीट से उम्मीदवारी न मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद उन्होंने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था और बोरीवली सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन अर्ज दाखिल कर दिया था।

आज जब नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है तब खबर आ रही है कि पूर्व भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने बोरीवली सीट से अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने बोरीवली सीट से भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार संजय उपाध्याय के खिलाफ नामांकन दाखिल किया था।

गोपाल शेट्टी ने नामांकन वापस लिया

पूर्व भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने बोरीवली सीट से अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की है।

गोपाल शेट्टी ने झोपड़पट्टी को लेकर उठाया था मुद्दा

गोपाल शेट्टी कहते हैं, "...कभी कोई मतभेद नहीं था। एक खास मुद्दे से जुड़ी बातें थीं...मुझे लगता है कि यह सही जगह पर पहुंच गया है। क्या हुआ और कैसे हुआ, यह कहने की जरूरत नहीं है। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि पार्टी सर्वोच्च है, व्यक्ति छोटे हैं..."

देवेंद्र फडणवीस ने गोपाल शेट्टी को मनाया

बता दें, कि शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गोपाल शेट्टी से चुनाव से निर्दलीय नामांकन वापस लेने के लिए कहा था। जिसके बाद गोपाल शेट्टी ने भी देवेंद्र फडणवीस को भरोसा दिलाया था कि वे ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे पार्टी को नुकसान हो। लेकिन नामांकन वापस नहीं लिया था और आज नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन गोपाल शेट्टी ने बोरीवली विधानसभा क्षेत्र की सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया है।

मुख्तार शेख ने नामांकन लिया वापस

गोपाल शेट्टी से पहले आज कस्बा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बागी नेता मुख्तार शेख ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। मुख्तार शेख ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था। आज मुख्तार शेख ने अपना नामांकन वापस लेने और एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर का समर्थन करने का फैसला किया है।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा