-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Nitesh Rane Made Serious Allegations Against Uddhav Thackeray For Assembly Seat Sharing
नीतेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर लगाए संगीन आरोप, कहा- ‘मातोश्री’ पर जिसने पहुंचाया ‘बैग’ उसे मिला विधानसभा का टिकट
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में सीट के बटवारे को लेकर काफी मतभेद देखे गए। बटवारे के बाद अब नीतेश राणे ने सीट के बटवारे को लेकर उद्धव ठाकरे पर संगीन आरोप लगाया है औक कहा है शिवसेना में जो मातोश्री में बैग पहुंचाता है उसे टिकट मिलता है।

नीतेश राणे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितेश राणे ने अब पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए है। नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर पैसे लेकर विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
नितेश ने कहा कि मेरे पिता नारायण राणे ने जब 2005 में शिवसेना छोड़ी थी तब आरोप लगाए थे कि उद्धव ठाकरे पार्टी का टिकट बेचते हैं। यह एक अहम सत्य है और यह आज भी जारी है। नितेश ने आरोप लगाया कि यूबीटी में जो बगावत चल रही है, उसका कारण यह है कि जो मातोश्री में बैग पहुंचाएगा, उसे टिकट मिलेगा।
निष्ठावान शिवसैनिकों के साथ अन्याय
नितेश ने रविवार को कहा कि शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राऊत सुबह उठकर चाहे बगावत रोकने के लिए चाहे जितना भी ताव दिखा लें, लेकिन शिवसैनिकों के साथ उद्धव के व्यापार के कारण निष्ठावान शिवसैनिकों के साथ अन्याय करते है।
सम्बंधित ख़बरें
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
गुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
राम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को जिहादी हृदय सम्राट कहा तो वहीं संजय राऊत से आदित्य ठाकरे और तेजस ठाकरे को खतरा होने की बात भी कही। नितेश ने कहा कि 26 नवंबर को राऊत फडणवीस को गुलदस्ता देते हुए फोटो खिंचाएंगे।
यह भी पढ़ें- मुंबई में महायुति में छिड़ा संग्राम, माहिम, मानखुर्द सहित इन आधा दर्जन सीटों पर विवाद से बदला राजनीति का रूख
देवेंद्र फडणवीस की सराहना
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे और संजय राऊत द्वारा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निशाना बनाए जाने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उद्धव और राऊत यह नहीं समझेंगे कि देवेंद्र फडणवीस ने हिंदुत्व और हम सभी की सुरक्षा के लिए कितनों को अपना दुश्मन बनाया है।
कोई आड़े आता है तो देवेंद्र फडणवीस उसे मुंहतोड़ जबाव देते हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नितेश ने उद्धव और राऊत की सुरक्षा पर तंज कसते हुए मांग की कि राज्य सरकार उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा हटा ले क्योंकि उन्हें कोई मच्छर भी मारने नहीं आएगा।
Nitesh rane made serious allegations against uddhav thackeray for assembly seat sharing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














