ईवीएम की जांच करते जिला निर्वाचन अधिकारी 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव के लिए चंद्रपुर में किया ईवीएम का सत्यापन, 23 मशीनों पर 23 हजार माॅक पोल हुए

विधानसभा चुनाव की दृष्टि से चंद्रपुर तहसील कार्यालय में मतदान मशीनें तैयार करने की प्रक्रिया का जिला चुनाव अधिकारी एवं जिलाधीश विनय गौड़ा जीसी ने निरीक्षण कर एक मशीन पर स्वयं मॉकपोल किया।

आकाश मसने

चंद्रपुर: विधानसभा चुनाव की दृष्टि से चंद्रपुर तहसील कार्यालय में मतदान मशीनें तैयार करने की प्रक्रिया का जिला चुनाव अधिकारी एवं जिलाधीश विनय गौड़ा जीसी ने निरीक्षण कर एक मशीन पर स्वयं मॉकपोल किया। इस अवसर पर चंद्रपुर चुनाव निर्णय अधिकारी एवं उपविभागीय अधिकारी संजय पवार, सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी व तहसीलदार विजय पवार उपस्थित थे। मतदान में अब सिर्फ नौ दिन शेष हैं। इसके चलते प्रशासन चुनाव कार्य में और व्यस्त हो गया है।

20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम, वीवीपैट मशीन तैयार करने की प्रक्रिया चंद्रपुर तहसील कार्यालय में दो दिनों तक चली। 11 नवंबर को जिलाधीश विनय गौड़ा ने तहसील कार्यालय को भेंट देकर वोटिंग मशीनें तैयार करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उम्मीद्वारों के नाम की भी जांच की। इस बार उन्होंने एक मशीन पर 'मॉक पोल' करके वीवीपैट के जरिए दिखने वाले टिकट का सत्यापन भी किया।

मतदान के तीन दिन बाद यानी 23 नवंबर को मतगणना होने से जिलाधीश ने मतगणना कक्ष की पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मतगणना कक्ष की रूपरेखा तथा पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी से कवर करने के निर्देश संबंधितों को दिए।

चंद्रपुर विधानसभा की व्यवस्था

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 936 बैलेट यूनिट, 468 कंट्रोल यूनिट और 503 वीवीपैट उपलब्ध हैं। मशीन बनाने की प्रक्रिया के लिए तहसील कार्यालय, चंद्रपुर में कुल 30 टेबल स्थापित की गईं। प्रत्येक टेबल पर 3 कर्मचारियों सहित कुल 90 कर्मचारियों द्वारा ईवीएम, वीवीपैट वाली मशीनें तैयार की गईं।

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के 390 मतदान केंद्रों के लिए 5 प्रतिशत ईवीएम यानी 23 मशीनों को मॉक पोल के लिए रैन्डम रूप से चुना गया था। प्रत्येक मशीन पर 1000 इस तरह दो दिनों में 23 मशीनों पर 23 हजार मॉक पोल किए गए।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न