प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो) 
दिल्ली

राजधानी दिल्ली में घटी सनसनीखेज वारदात, बेरहम पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या!

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाने के 13वें ब्लॉक में पति ने चाकू से गर्दन रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। दोनों की शादी 16 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी दोनों नेपाल के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे भी थे।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाने के 13वें ब्लॉक में पति ने चाकू से गर्दन रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। दोनों की शादी 16 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी दोनों नेपाल के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे भी थे।

जानकारी के मुताबिक मृतका और आरोपी की शादी 16 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी दोनों नेपाल के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन पति शराब पीकर घर आया था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा।

चाकू से गला रेतकर की हत्या

इसके बाद पति ने दोनों बच्चों को कमरे से बाहर भेज दिया। फिर आरोपी पति ने एक के बाद एक चाकू से गर्दन पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। चाकू से गर्दन पर वार करने के बाद आरोपी 20 मिनट तक अंदर बैठा रहा। उधर, बाहर खड़ी लड़की दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

इसके बाद जब दरवाजा खुला तो महिला को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाएं अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63