रेखा गुप्ता (फोटो-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

रेखा गुप्ता की Z सिक्योरिटी वापस, अब दिल्ली पुलिस के हाथ में मुख्यमंत्री की सुरक्षा

Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के बाद गृहमंत्रालय ने उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी थी। हालांकि 4 दिन बाद ही सुरक्षा हटा दी गई। गृहमंत्रालय ने ऐसा क्यों किया इस पर कोई जानकारी नहीं आई है।

Saurabh Pal

Rekha Gupta News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर पिछले दिनों जनसुवाई के दौरान युवक ने हमला कर दिया था। कथित तौर युवक दिल्ली सरकार से नाराज था। इसलिए उसने मुख्यमंत्री को निशाना बनाया था। घटना के बाद सीएम गुप्ता की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। पहले उन्हें दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाती थी, हमले के बाद उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई।

वहीं अब गृह मंत्रालय ने रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी देने का फैसला वापस ले लिया है। 4 दिन पहले ही उन्हें Z सिक्योरिटी दी गई थी। अचानक फैसला क्यों वापस लिया गया। इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं अब रेखा गुप्ता की सुरक्षा फिर से दिल्ली पुलिस के हाथों में है। मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में रविवार को दूसरी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेश भाई खीमजीभाई सकरिया के सहयोगी तहसीन सैयद को अरेस्ट किया गया है।

20 अगस्त को आरोपी ने किया था हमला

गौरतलब है कि सीएम आवास में 20 अगस्त को रेखा गुप्ता जनसुवाई कर रहीं थी। हमलावर जनसुनवाई में शिकायतकर्ता बनकर आया था। हमलावर राजेश ने सीएम गुप्ता को कागज देते समय उनका हाथ खींचा था। हमले में रेखा गुप्ता के हाथ-कंधे और सिर पर चोटें आई थीं। आरोपी को मौके से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जांच में पता चला कि यह प्री प्लांड हमला था।

रेखा गुप्ता पर हमले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। कथित तौर पर इस हमले कई और लोग भी शामिल हैं। मामले में पुलिस उन 10 लोगों पर नजर रख रही है जो कॉल और चैट के जरिए आरोपी राजेशभाई के संपर्क में थे। पुलिस की एक टीम राजकोट में उन 5 और लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी में है, जिनका डेटा आरोपी के मोबाइल से मिला है।

इंटेलीजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

हमलावर राजेश को पुलिस ने 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। उस पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। राजेश पर इससे पहले भी कई मामले दर्ज हैं। गुजरात में उसपर चाकूबाजी समेत 5 मामले हैं। हालांकि हमले के समय उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला। आरोपी से इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला