पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी (सौजन्य सोशल मीडिया) 
दिल्ली

'बाढ़ पीड़ितों को मदद का इंतजार...', आतिशी का दिल्ली सरकार पर प्रहार, याद दिलाया AAP का शासनकाल

Atishi: दिल्ली में बाढ़ से बिगड़े हालत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएम रेख गुप्ता पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर बाढ़ प्रभावित लोगों के अनदेखी का आरोप लगाया है।

पूजा सिंह

Leader of the Opposition Atishi: दिल्ली में बाढ़ के कारण हजारों लोग प्राभावित हुए हैं। यहां बाढ़ के कारण हालत बेकाबू हो गए है। बाढ़ ने हजारों लोगों को प्रभावित किया है। बाढ़ से बिगड़े हालात पर दिल्ली विधानसभा की नेता विपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जमकर हमला बोला है। आतिशी का कहा है कि, दिल्ली में बाढ़ ने हजारों परिवारों की ज़िंदगी उजाड़ दी है। जिसके चलते बाढ़ से प्रभावित परिवार अब भी मदद का इंतजार कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, घरों में रखा सामान, फर्नीचर, बर्तन, बच्चों की किताबें, यहां तक कि लोगों के ज़रूरी कागज तक पानी में बह गए। दिल्ली के कई इलाकों में लोग बेघर हो गए है। अब भी लोग उधार लेकर गुजारा कर रहे हैं। सरकार उनका मदद नहीं कर रही है। लोग सरकार की तरफ से मिलने वाले राहत का इंतज़ार लंबा होता जा रहा है। जिन परिवारों को आज तुरंत मदद चाहिए थी, उन्हें सरकार के दफ़्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

आतिशी ने की मुआवजे की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकार पर आरोप लगाता हुए कहा कि, सरकार की लापरवाही ने बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आतिशी ने हर प्रभावित परिवार के सभी बड़े सदस्यों को कम से कम 18000 रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग की है। उनका कहना है कि, जिन किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, उन्हें 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवज़ा मिलना चाहिए।

सरकार पर कसा तंज

साथ ही आतिशी ने सरकार पर कसा तंज कसते हुए कहा कि, जब लोग अपने घर बचाने के लिए पानी में डूबते-उतराते रहे, उस समय सरकार सिर्फ बयानबाज़ी करती रही। उन्होंने कहा कि बेहद दुख की बात है कि, आज की सरकार जनता को उनके हाल पर छोड़कर हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।

AAP के शासनकाल की दिलाई याद

आतिशी ने आम आदमी पार्टी के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि, जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब हालात अलग थे। चाहे प्रदूषण का संकट आया हो, बारिश और पानी भराव की समस्या रही हो या फिर महामारी जैसी आपद में सरकार ने तुरंत राहत पैकेज और मदद पहुंचाई। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को भरोसा था कि संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी, लेकिन आज वह लोग खुद को बेसहारा महसूस कर रहे हैं।

सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

आगे आतिशी ने कहा कि, जनता अब साफ-साफ देख रही है कि पहले की सरकार और आज की सरकार में कितना बड़ा फर्क है। पहले जहां लोगों को  भरोसा और राहत मिलता था, अब वहीं सिर्फ़ इंतज़ार और निराशा मिल रही है। सरकार की चुप्पी और नाकामी ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता की चिंता बीजेपी सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी