आतिशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

ED के राडार पर आए AAP नेता तो भड़कीं आतिशी, कहा-गुजरात में मिली जीत से डरी भाजपा

Enforcement Directorate ने एक बार आप नेताओं पर नया मामला दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज मामलों को आतिशी ने एजेंसियों का दुरुपयोग बताया है। उन्होंने कहा कि गुजरात उपचुनाव से भाजपा डरी हुई है।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता एक बार फिर से ईडी के राडार पर आ गए हैं। ईडी ने अलग-अलग घोटालों में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत तीन नए मामले दर्ज किए हैं। इस पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भाजपा सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरपयोग करने का आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा कि गुजरात में ‘‘आप’’ को मिली प्रचंड जीत से भाजपा डर गई है।

कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि गुजरात में आम पार्टी की जीत से ईडी-सीबीआई से फर्जी मुकदमें कराना शुरू कर दिया है, लेकिन इससे ‘‘आप’’ का एक भी नेता डरने वाला नहीं है। हम गुजरात में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को हराकर सरकार बनाएंगे। विसावदर में जीत के बाद गुजरात में ‘‘आप’’ का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और जनता ‘‘आप’’ को विकल्प मान रही है।

'जांच एजेंसियां बरामद नहीं कर पाईं एक पैसा'

आतिशी ने कहा कि हमने एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं किया है। इसीलिए आज तक जांच एजेंसियां एक पैसा भी बरामद नहीं कर पाईं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। फर्जी मुकदमों का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग पर कड़ी टिप्पणी की थी कि ये एजेंसियां स्वतंत्र नहीं हैं और इनका इस्तेमाल दुर्भावना के साथ किया जा रहा है। एक बार फिर यह कवायद शुरू हो गई है।

'आप नेताओं के खिलाफ केस का असली कारण गुजरात का उपचुनाव'

आतिशी ने कहा कि आप नेताओं पर ईडी के केस फिर से शुरू होने का असली कारण गुजरात के विसावदर उपचुनाव में छिपा है। भाजपा ने हर संभव कोशिश की कि आप को विसावदर उपचुनाव में हराया जाए। बेइंतहा पैसा खर्च किया गया, ड्राई स्टेट में पुलिस के संरक्षण में शराब बांटी गई, आप के कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया, उनके साथ सेटिंग की कोशिश की गई, प्रत्याशी से सेटिंग की कोशिश हुई और पूरे प्रशासन का दुरुपयोग हुआ। फिर भी आप ने भारी अंतर से गुजरात में यह उपचुनाव जीता। गोपाल इटालिया की इस जीत के बाद गुजरात में आप का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

गुजरात में आप बनाएगी सरकारः आतिशी

आप नेता ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हम इन फर्जी मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। आप ने हमेशा भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ेगी। आप ने आज तक एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं किया। भाजपा ने सीबीआई, ईडी, एसीबी या दिल्ली पुलिस, जितनी भी एजेंसियों से जांच करा ली, रेड करा ली, लेकिन आप के एक भी नेता के घर, ऑफिस या लॉकर में एक रुपए के भ्रष्टाचार का पैसा नहीं मिला और न ही मिलेगा। भाजपा जितनी भी जांच करा ले, भ्रष्टाचार का एक पैसा नहीं मिलेगा, न ही आप के नेता डरेंगे और न दबेंगे। गुजरात के आने वाले चुनाव में इस बार आप भाजपा को हराएगी और गुजरात में सरकार बनाएगी।

-एजेंसी इनपुट के साथ 

पीएम मोदी से रामनाथ कोविंद की नजदीकियां! ऑटोबायोग्राफी के विमोचन में चीफ गेस्ट, निजी रिश्ते पर खूब हुई चर्चा

बंद हो चुका था BSNL, एक जीवनदान से आज स्पीड और स्ट्रीमिंग में सबको पीछे छोड़ा, जानें पूरी कहानी

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ के ताजा रेट

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?