प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन करते स्कूली बच्चे, (फाइल फोटो) 
दिल्ली

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, सरकार ने स्कूल बंद करने का दिया निर्देश; ऑनलाइन चलेंगी क्लास

Delh School Closed: अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में मौजूदा AQI स्तर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के लिए ऑनलाइन मोड में कक्षाएं सुनिश्चित करें।

मनोज आर्या

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है। अब जहरीली हवाल की मार बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भी पड़ रही है। राजधानी में  पलूशन के कारण स्कूल प्रभावित हो रहे हैं। दिल्ली में प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचने पर शिक्षा विभाग ने पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों बंद करने के आदेश दिए हैं। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के छात्रों के लिए फिजिकल मोड में कक्षाएं अगली सूचना तक बंद रहेंगी। स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला सकते हैं।

शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राजधानी में प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचने पर शिक्षा विभाग ने पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों बंद करने के आदेश दिए हैं। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के छात्रों के लिए फिजिकल मोड में कक्षाएं अगली सूचना तक बंद रहेंगी।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में मौजूदा एक्यूआई स्तर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के लिए ऑनलाइन मोड में कक्षाएं सुनिश्चित करें।

सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी

बता दें कि पांचवीं कक्षा से लेकर 9वीं और 11वीं तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं चलेंगी। इसके अलावा सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे यह जानकारी तुरंत अभिभावकों तक पहुंचाएं। सभी डीडीई से यह भी कहा है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के स्कूलों का दौरा करें ताकि उपरोक्त निर्देशों का सुचारू रूप से पालन सुनिश्चित हो सके। एक दिन पहले ही गाजियाबाद और नोएडा प्रशासन ने पांचवीं तक की कक्षाओं को ऑनलाइन चलाने का आदेश दिया था। इनकी परिक्षाएं भी रद्द कर दी गई थीं।

ऑनलाइन मोड़ में चलेंगी क्लास

दोनों ही जिलों के शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में प्री-नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन मोड में कराने को कहा गया है। दोनों जिलों में छह से नौ और 11वीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड पर संचालित करने के आदेश दिए गए हैं

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें