दीपांशु शौकिन Source- Social Media
दिल्ली

देशभर में रातोंरात छाया डीयू का दीपांशु, हजारों लोगों के कॉल, मैसेज पर दी प्रतिक्रिया

DU Election: डीयू के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकिन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। दीपांशु ने वीडियो साझा कर जीत पर ऐसा क्या कहा जो रातोंरात वायरल हो गया, पूरा पढ़ें।

आशीष शुक्ला

DU Vice President Dipanshu: दिल्ली छात्रसंघ चुनाव परिणाम में एक नाम रातोंरात सुर्खियां बटोरकर चर्चा में आ गया। वो नाम है, दीपांशु शौकिन का। हाल ही दिल्ली छात्र संघ चुनाव का परिणाम आया, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु ने उपाध्यक्ष का पद अपने नाम किया है। दीपांशु को कुल 30,615 वोट मिले।

अपनी जीत के बाद दीपांशु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों पोस्ट करते हुए सभी लोगों का आभार जताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपांशु NSUI के बैनर तले दिल्ली छात्रसंघ चुनाव उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन NSUI ने दीपांशु को टिकट नहीं दिया था।

दीपांशु के लिए दिवानगी, मिलना चाहते हैं लोग

दीपांशु ने पोस्ट किए वीडियो में बताया कि हजारों लोगों के कॉल, मैसेज के साथ-साथ लोग हमसे मिलना चाहते हैं। दीपांशु ने कहा मुझे भी सभी से मिलने का मन है लेकिन अफसोस सभी लोगों से मुलाकात संभव नहीं है। दीपांशु ने कहा कि उनके पास 24 घंटों में हजारों कॉल और मैसेज आए हैं। सभी कॉल मैसेज का जवाब देना संभव नहीं है। दीपांशु आगे कहते है कि सभी के कॉल मैसेज का जवाब न दे पाने का मुझे दुख है।

30,615 वोट आंकड़ा नहीं छात्रों का भरोसा है

दीपांशु को दिल्ली छात्रसंघ चुनाव में 30,615 वोट मिले। दीपांशु ने कहा ये केवल एक आंकड़ा नहीं बल्कि छात्रों का भरोसा है। मुझे रोज इस भरोसे को जिंदा रखना है और इस भरोसे को कभी टूटने नहीं देना है। उन्होंने आगे कहा छात्रों के हक की लड़ाई जीजान लगाकर लड़ेंगे।

हर किसी से मिलना चाहते हैं

दीपांशु ने कहा हजारों लोग मुझसे मिलना चाहते हैं। मैं भी सभी से मिलना चाहता हूं। जिन लोगों ने मेरे चुनाव में दिन रात मेहनत की सभी से जरूर मिलूंगा। चुनाव में जीत मेरे मेहनत से ही नहीं हुई है हजारों लोगों ने दिन-रात मेहनत की जिस कारण मैं चुनाव जीत पाया।

जीत के बाद क्या कहा?

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों का दिल से शुक्रिया। निर्दलीय होकर लड़ना आसान नहीं था, लेकिन आपने साबित कर दिया कि छात्र संगठनों से ऊपर छात्रों का भरोसा होता है। ये जीत मेरी नहीं, हर उस विद्यार्थी की है जो कैम्पस में असली मुद्दों की बात करना चाहता था। अब जिम्मेदारी और बड़ी हो गई है। हर छात्र की आवाज बनूंगा। 

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम