दिल्ली में लगा ट्रैफिक जाम। इमेज-सोशल मीडिया 
दिल्ली

Delhi Blast: दिल्ली वाले घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जानें से बचें

Delhi Traffic Update: दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास ब्लास्ट के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को कुछ रास्तों पर जानें से बचने की सलाह दी गई है।

रंजन कुमार

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को कार ब्लास्ट ने सबको दहला दिया है। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 से अधिक लोग घायल हैं। अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। इस ब्लास्ट की जांच जारी है। ब्लास्ट वाली जगह पर दिल्ली पुलिस, एनएसजी, सुरक्षा एजेंसियां और सेना की टीम मौजूद है। इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। उन्होंने आम लोगों को दिल्ली के कुछ रूट पर जाने से बचने की सलाह दी है।

इन मार्गों पर न जाने की सलाह दी गई

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 11 नवंबर को आपात स्थिति के कारण छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक नेताजी सुभाष मार्ग दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर ट्रैफिक प्रतिबंधित और डायवर्जन लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह है कि वे सुबह 6:00 बजे से अगले आदेश तक इन मार्गों पर जाने से बचें। वो समस्या रहित सफर के लिए वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करें। उस दिन छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक और इसके विपरीत नेताजी सुभाष मार्ग पर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

लाल किला अगले आदेश तक बंद

ब्लास्ट बाद दिल्ली पुलिस के अगले आदेश तक आम जनता के लिए लाल किला को बंद रखा गया है। आर्मी की टीम धमाके वाली जगह पहुंच गई है। लाल किले के पास रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनात है, जहां सोमवार शाम हुंडई-i20 कार में धमाका हुआ था। दिल्ली पुलिस, एफएसएल समेत अन्य कई एजेंसियां ​​घटनास्थल पर जांच कर रही हैं।

आतंकी हमला ही माना जा रहा

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस कार ब्लास्ट की प्रारंभिक जांच में इसे एक आतंकी हमला ही माना जा रहा है। यह हाई इंटेसिटी एक्सप्लोसिव फरीदाबाद में सोमवार की दोपहर पकड़े गए मॉड्यूल से जुड़े होने का अंदेशा है। इसमें विस्फोटक पदार्थों और रासायनिक तत्वों का मिश्रण इस्तेमाल हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए गए डॉ. मुझम्मिल और डॉ. आदिल से सघन पूछताछ की जा रही है। ऐसा माना जा रहा कि उनकी गिरफ्तारी के बाद यह धमाका जल्दबाजी में अंजाम दिया गया।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज