दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार 
दिल्ली

दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार...विजिबिलिटी 3 मीटर से भी कम, AQI पहुंचा 500 पार

Delhi Air Pollution: दिल्‍लीवालों पर इस समय मौसम की दोहरी मार पड़ रही है। हवा दिन-ब-दिन और जहरीली होती जा रही है। सोमवार को एक्‍यूआई लेवल कई इलाकों में 500 पहुंच गया।

अर्पित शुक्ला

Delhi Pollution News: अशोक विहार 500, रोहिणी 500, जहांगीर पुरी 500 और वजीरपुर 500... दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का यह स्तर डराने वाला है। यह बेहद गंभीर स्थिति है। जैसे-जैसे दिल्ली में ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी इजाफा हो रहा है। राजधानी दिल्ली स्मॉग की चादर से ढकी हुई है और विजिबिलिटी 3 मीटर से भी कम हो गई है।

सोमवार सुबह 6 बजे कई इलाकों में AQI लेवल 500 तक पहुंच गया है। देश की राजधानी में आज सुबह औसत AQI 456 दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाता है। ऐसे में लोगों का खुले में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। आंखों में जलन और सिर में दर्द जैसी समस्याओं से लोग परेशान दिख रहे हैं। दिल्ली में ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद स्थिति कंट्रोल में नहीं आ रही है।

दिल्ली में AQI 500 के पार

दिल्ली की स्थिति इस समय किसी 'गैस चैंबर' से कम नहीं है। हवा की रफ्तार बहुत धीमी है और AQI लेवल कई इलाकों में 500 के पार पहुंच गया है। अशोक विहार, रोहिणी, जहांगीरपुरी और वजीरपुर में AQI 500 तक पहुंच गया है। इसके अलावा लगभग पूरी दिल्ली में AQI 400 से ऊपर हो गया है। यह स्थिति ऐसी है, जिसमें लोग घरों के अंदर भी जहरीली हवा का शिकार हो सकते हैं। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे आनंद विहार में AQI 493, नेहरू नगर में 489, ओखला में 483, आरके पुरम में 483 और विवेक बिहार में 493 दर्ज किया गया है।

मौसम की दोहरी मार झेल रहे दिल्लीवाले

दिल्लीवाले इस समय मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। घने कोहरे के साथ-साथ स्मॉग का भी सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आज की स्थिति ऐसी है कि 3 मीटर दूर भी कुछ नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं। पिछले दो दिनों से दिल्ली में कुछ ऐसे ही हालात बने हुए हैं। रविवार को सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, शाम चार बजे तक दिल्ली के 39 सक्रिय वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 38 में प्रदूषण का ‘गंभीर' स्तर दर्ज हुआ, जबकि केवल शादीपुर में ही यह ‘बहुत खराब' श्रेणी में रहा। रोहिणी में भी दिन के दौरान AQI का स्तर 500 तक पहुंच गया, जबकि अशोक विहार, जहांगीरपुरी और मुंडका में AQI का स्तर 499 दर्ज किया गया।

डॉक्टर्स ने चेतावनी दी, घर से बाहर टहलने से बचें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रदूषित हवा के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ शीला यादव ने कहा कि AQI का स्तर 300 और 400 के बीच रहने तथा कभी-कभी 450 के पार पहुंचने के कारण लोगों को खासकर सुबह के समय बाहर टहलने या व्यायाम करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शारीरिक गतिविधि को बंद नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन इसे घर के अंदर ही करना चाहिए, क्योंकि प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से पीएम2.5 जैसे महीन कण फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश कर सकते हैं। यादव ने लोगों को सलाह दी कि वे केवल आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें। उन्होंने यह भी कहा कि सांस लेने वाली गतिविधियों से बचें और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए स्वस्थ आहार, पर्याप्त पानी पीने और मौसमी फलों का सेवन करें।

दिल्ली में कब सुधरेंगे हालात?

मौसम विभाग ने रविवार को ही दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा छाने की चेतावनी दी थी। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में अगले 5 दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में दिल्ली के हालात आने वाले कुछ दिनों में सुधरते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। अगर दिल्ली में हवा की गति में कुछ इजाफा होता है या फिर बारिश होती है, तो AQI लेवल में सुधार हो सकता है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो ऐसी संभावना बेहद कम है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें