दिल्ली पुलिस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली में खाकी का खौफ! द्वारका में स्पेशल सेल के जवान ने मजदूरों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत से मचा हड़कंप

Delhi Police Firing: दिल्ली के द्वारका में रक्षक बना भक्षक! स्पेशल सेल के जवान ने मजदूरों पर फायरिंग कर दी, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

प्रिया जैस

Delhi Police Crime: दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से चौकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस जिसका काम लोगों की हिफाजत करना है उसी ने लोगों पर फायरिंग कर दी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक जवान द्वारा खुलेआम फायरिंग करने का मामला सामने है। इस फायरिंग में गोली लगने से दो मजदूर घायल हुए, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया और दूसरा जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहा है।

इस वारदात के बाद आरोपी पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस (Delhi police) आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस मामले में कई अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने ऐसे फायरिंग कर मजदूरों को अपनी गोली का निशाना क्यों बनाया? क्या पुलिसकर्मी किसी मानसिक परेशानी से गुजर रहा था? इन बातों पर भी गौर किया जा रहा है।

एक मजदूर की मौत

जिन दो मजदूरों को गोली लगी उनकी पहचान पांडव कुमार और रूपेश किशन के रूप में हुई। घटना के बाद दोनों घायलों को नजदीकी जाफरपुर स्थित राव तुलाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने पांडव कुमार को मृत घोषित कर दिया और शरीर को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। छाती पर गोली लगने से पांडव की मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कल रात करीब 2 बजे द्वारका के जाफरपुर कलां में, स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज ने कथित तौर पर गोली चला दी, जिससे एक मज़दूर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मज़दूर पार्टी कर रहे थे और शोर-शराबे को लेकर उनके बीच बहस हो गई, जिसके चलते यह घटना हुई।

इस बात की जांच की जा रही है कि क्या हेड कांस्टेबल नशे में था। आरोपी पुलिसकर्मी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

बिहार के निवासी है दोनों मजदूर

गोलीबारी में घायल रूपेश किशन रूपेश को इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भेजा गया। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपी जाफरपुर कला थाना की पुलिस आरोपी हेड कांस्टेबल बताए जा रहे है। उनकी तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि वारदात जाफरपुर कला थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई। घटना रात करीब 2 बजे हुई। घर के बाहर शोरगुल सुनकर आरोपी हेड कांस्टेबल जो पड़ोस में ही रहता था, उसने गुस्से में आकर गोली चला दी। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल