वकील प्रशांत भूषण(फाइल फोटो) सोर्स- सोशल मीडिया
दिल्ली

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

FIR On Advocate Prashant Bhusan: दिल्ली पुलिस ने साइबर पेट्रोलिंग के दौरान संज्ञान में आए एक वीडियो को लेकर वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनपर Doctored वीडियो साझा करने का आरोप है।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • सीनियर वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई

  • रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का वीडियो शेयर किया था

  • वीडिया के साथ छेड़खानी की गई थी

Delhi Police Action On Prashant Bhusan: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है। उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया था जिसमें रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को भारत के आंतरिक मामलों और तेल की खरीद को लेकर भारत की आलोचना करते हुए दिखाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो के साथ छेड़छाड़ किया गया था। विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा इस वीडियो की जांच करने और इसके फर्जी होने की पुष्टि करने के एक दिन बाद यह मामला सामने आया है।

वीडियो की प्रमाणिकता पर उठा सवाल

इससे पहले रूसी दूतावास ने भी इस वीडियो को खारिज करते हुए इसकी प्रमाणिकता पर सवाल उठाए थे। भूषण ने सोशल मीडिया पर इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा था कि रूस के विदेश मंत्री की ओर से भारत को एक जोरदार तमाचा। जयशंकर रूस को आखिर कैसी सलाह दे रहे थे?  वीडियो में लावरोव को भारत के घरेलू मामलों और रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत की आलोचना करते हुए दिखाया गया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय का बयान

विदेश मंत्रालय की वीकली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सवालों का जवाब देते हुए, प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि जयशंकर ने G20 सम्मेलन के इतर कई द्विपक्षीय बैठकें कीं, जिनमें उनके रूसी समकक्ष के साथ हुई एक बैठक भी शामिल थी। दोनों मंत्रियों के बीच हुई बैठक में यूक्रेन संघर्ष, खाड़ी क्षेत्र के हालात और अन्य बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है, जिससे ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री व्यापार मार्गों और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

मिडिल ईस्ट संकट को लेकर बातचीत

यूक्रेन संघर्ष को लेकर मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच मतभेदों के बावजूद, भारत ने उच्च-स्तरीय राजनयिक बैठकों के जरिए रूस के साथ अपना संवाद बनाए रखा है। नई दिल्ली का हमेशा से यह मानना ​​रहा है कि अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति बहुत जरूरी है। G20 बैठक के दौरान, जयशंकर ने सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीतिक प्रयासों पर जोर दिया और कहा कि केवल सैन्य समाधानों से जटिल वैश्विक चुनौतियों को हल नहीं किया जा सकता।

दिल्ली पुलिस अब इस मामले में भ्रामक, मानहानिकारक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित और अफवाह फैलाने का मामला दर्ज किया है

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस