ATISHI New CM of Delhi | X 
दिल्ली

Delhi New CM: दिल्ली में नई सरकार बनाने का दावा पेश, चुनाव तक इन 2 कामों पर रहेगा आतिशी का पूरा फोकस

Delhi New CM: आज 17 सितंबर 2024 को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है और आम आदमी पार्टी ने आतिशी को दिल्ली के नए सीएम बनाने का फैसला लिया है। ऐसे में आज आतिशी ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।

विकास कुमार उपाध्याय

Delhi New CM: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज यानी 17 सितंबर की शाम दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।इसके साथ आप की तरफ से सीएम पद के लिए चुनी गईं आतिशी ने उपराज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है और उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की भी मांग की है।

चुनाव तक इन 2 कामों पर रहेगा आतिशी का जोड़दार फोकस

आतिशी ने सरकार बनाने के दावे के साथ ही स्पष्ट कहा है कि वह आगामी चुनाव तक ही सीएम रहेंगी और जब दोबारा AAP की सरकार बनेगी तो फिर से केजरीवाल ही सीएम बनेंगे। आतिशी ने और आगे कहा कि अगले चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम है। पहला, 'दिल्ली के लोगों की भाजपा के षड़यंत्र से रक्षा करना' और दूसरा- 'केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना।

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें