Atishi Husband: जानिए कैसे प्रवीण सिंह की आतिशी के साथ बढ़ गई थीं नजदीकियां?

Atishi Husband Praveen Singh: आम आदमी पार्टी ने अपने नए सीएम के चेहरे पर मुहर लगा दी है। आप की तरफ से हुई बैठक में आतिशी को दिल्ली के अगले सीएम बनाने का फैसला लिया गया। ऐसे में आतिशी से जुड़ी रोचक जानकारी को लेकर इंटरनेट पर खुब चर्चा हो रही है। इस बीच आज के इस आर्टिकल में दिल्ली के अगले सीएम आतिशी के पति के बारे में कुछ रोचक जानरकारी को जानेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।
कौन हैं आतिशी के पति प्रवीण सिंह?
Atishi - Praveen | X
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी साल 2012 से ही पार्टी से जुड़ी हुई हैं। आप की हुई बैठक में आतिशी को दिल्ली के अगले सीएम के तौर पर चुन लिया है। आपको बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। आतिशी एक शिक्षित महिला नेता हैं, जिन्होंने ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनके पति का नाम प्रवीण सिंह है। ऐसे में आज हम आतिशी के पति प्रवीण सिंह से जुड़े कुछ रोचक जानकारी के बारे में जानेंगे।

कौन हैं प्रवीण सिंह?

आतिशी मार्लेना के पति प्रवीण सिंह शिक्षाविद और रिसर्चर हैं। प्रवीण की पढ़ाई आईआईटी दिल्ली से हुई है। इसके अलावा प्रवीण ने हायर एजुकेशन की पढ़ाई आईआईएम अहमदाबाद से की। प्रवीण कई बड़े संस्थानों में काम किएं। इसके साथ ही वे अमेरिका की कंसल्टेंसी फर्म्स में भी सेवा दे चुके हैं। प्रवीण अपने कॉलेज के दिनों से ही सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं।

आतिशी और प्रवीण ने साथ मिलकर किए कई सामाजिक कार्य

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार आतिशी मार्लेना और प्रवीण सिंह की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। जैसा कि प्रवीण अपने कॉलेज के दिनों में सामाजिक काम करते थें और आतिशी का भी सामाजिक कामों में खुब मन लगता था। ऐसे में दोनों ने साथ में गांवों में सामाजिक काम किए हैं। दोनों ने ग्राम स्वराज के सिद्धांत में गांवों में जागरूकता लाने का काम किया है। आतिशी ने प्रवीण के साथ मिलकर गांधीजी के ग्राम स्वराज सपने को साकार करने का काम किया। फिर क्या था? दोनों धीरे-धीरे करीब आए और ये रिश्ता शादी में बदल गया।

प्रवीण आर्थिक प्रणालियों, आर्थिक इतिहास, मुख्यधारा के अर्थशास्त्र और उसकी कमियों, विकास अर्थशास्त्र जैसे मुद्दों पर एक शोधकर्ता और शिक्षक भी हैं। वे इन विषयों पर हमारे कई कार्यक्रमों में सत्रों का संचालन करते हैं। उन्होंने आठ सालों तक कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम किया।

ये भी पढ़ें -

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com