

नई दिल्ली : आज यानी 17 सितंबर को दोपहर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ बैठक के बाद केजरीवाल के शीर्ष पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी सीएम पद संभालेंगी। यह फैसला APP के विधायकों की बैठक में लिया गया। आपको बता दें कि आतिशी के पास दिल्ली सरकार में शिक्षा और लोक निर्माण विभाग जैसे प्रमुख विभाग हैं. ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और रोड्स स्कॉलर आतिशी ने दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा में व्यापक सुधार लाने के लिए आप की प्रमुख मुहिम में बड़े पैमाने पर काम किया है।
लेकिन, जब से आतिशी के दिल्ली के अगले सीएम बनने की बात सामने आई है, सोशल मीडिया पर खुब चकल्लस हो रहा है। अलग - अलग नेता दिल्ली के अगले सीएम को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस बीच राज्यसभा के मेंबर स्वाति मालीवाल ने आतिशी को दिल्ली का डम्मी सीएम बताते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा और अंत में बताया कि वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!।
इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मज्जे लें रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा अतिशी जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने की हार्दिक शुभकामनाएं... कही केजरीवाल ने हेमंत सोरेन वाली गलती तो नहीं की है ..?, एक दूसरे यूजर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले के आरोपी के बदले एक ऐसी महिला को मुख्यमंत्री बनाया है, जो आतंकियों की समर्थक रही है... जिसने अराजक तत्वों का समर्थन किया है, जिसने विदेश की धरती पर भारत को बदनाम किया है।