Mehrauli Rape Murder Accused Encounter: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महरौली में 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी कैब ड्राइवर का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगी है। दक्षिणी दिल्ली के महरौली में कैब ड्राइबर ने एक 10 साल की बच्ची का अपहरण करके हत्या कर दिया था। इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया था।
मामले को पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने इलाके के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटना के छह घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोच लिया। आरोपी कैब ड्राइवर ने महरौली इलाके में फुटपाथ से बच्ची को सोमवार तड़के अगवा कर लिया था। 11 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। आरोपी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था।
उसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी करके उसकी हत्या कर दी और इसके बाद दरिंदे ने बच्ची के शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के जंगलों में फेंक दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार को छतरपुर में मृत बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय पूरे श्मशान का माहौल बहुत ही गमगीन था।
आरोपी कैब ड्राइवर ने सोमवार सुबह तड़के पांच बजे फुटपाथ पर सो रही बच्ची को अगवा किया था। उस वक्त बच्ची के साथ उसके परिवार के लोग भी सो रहे थे। अगवा करके आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी की और फिर उसकी हत्या कर दी थी।
आरोपी ने फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड किनारे जंगल में बच्ची का शव फेंक दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमें बनाईं और छह घंटे में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। मंगलवार को भारी पुलिस बल के बीच छतरपुर में मृत बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।
ये भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में हत्या का केस दर्ज, SDPO और SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर FIR
बच्ची की अंतिम विदाई के दौरान श्मशान घाट का माहौल बहुच गमगीन हो गया था। बच्ची के परिजन जमीन पर बिलख रहे थे। अंतिम संस्कार के वक्त वहीं मौजूद उसके कई रिश्तेदार बेहोश भी हो गए थे। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने रोते हुए बताया कि हमने सब कुछ खो दिया है। उसने पुलिस से आरोपी को मौत की सजा देने अपील भी की।