सांकेतिक तस्वीर (Image - Social Media) 
दिल्ली

दिल्ली के द्वारका में सुबह-सुबह मचा कोहराम, गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत

Dwarka Sector 24 Incident: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस बच्चों की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Golf Course Pond Drowning: दिल्ली के द्वारका इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर-23 द्वारका में सुबह 7:07 बजे PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि गोल्फ कोर्स के पास बने तालाब में तीन बच्चे डूब गए हैं। सूचना मिलते ही SHO सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया।

8 से 10 साल के बीच थी उम्र

जांच के दौरान तालाब किनारे बच्चों के कपड़े मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे थे और हादसे का शिकार हो गए। बच्चों की उम्र लगभग 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल बच्चों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और अब तक किसी भी बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और  द्वारका में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

बच्चों की पहचान करने में जुटी पुलिस

फिलहाल दिल्ली पुलिस बच्चों की पहचान करने में जुटी हुई है। अब तक किसी भी बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में अक्सर बच्चे बिना निगरानी के पूल या तालाब जैसे जल स्रोतों में उतर जाते हैं। ऐसे में किसी बड़े का साथ होना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि बच्चे न तो गहराई का सही अंदाजा लगा पाते हैं और न ही पर्याप्त तैराकी कौशल रखते हैं, जिससे ऐसे दर्दनाक हादसे हो जाते हैं।

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000