दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (सोर्स: एक्स@CMODelhi) 
दिल्ली

BJP ने बदली जमीनी सियासत की चाल, 14 जिलों को मिले नए कप्तान; झुग्गीवासियों के लिए CM रेखा का बड़ा ऐलान

अजय खताना को केशवपुरम जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अरविंद गर्ग को चांदनी चौक की कमान सौंपी गई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी यूके चौधरी को मिली है, और मास्टर बिनोद कुमार अब नवीन शाहदरा के जिलाध्यक्ष होंगे।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी के 14 जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 26 मई दिन सोमवार को जारी लिस्ट में कई नए नाम शामिल हैं, जिन्हें संगठन विस्तार और सरकारी नीतियों को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई टीम पार्टी को और मजबूती देगी।

घोषित लिस्ट के मुताबिक, अजय खताना को केशवपुरम जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अरविंद गर्ग को चांदनी चौक की कमान सौंपी गई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी यूके चौधरी को मिली है, और मास्टर बिनोद कुमार अब नवीन शाहदरा के जिलाध्यक्ष होंगे।

दिल्ली BJP के मीडिया विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, महेंद्र नागपाल ने विजेंद्र धामा को मयूर विहार का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। दीपक गाबा को शाहदरा, वीरेंद्र बब्बर को करोलबाग और रविंद्र चौधरी को नई दिल्ली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, रामचंद्र चवारिया को आउटर दिल्ली, चंद्रपाल बख्शी को पश्चिम दिल्ली, राज शर्मा गौतम को नजफगढ़, रविंद्र सोलंकी को महरौली और माया बिष्ट को दक्षिण दिल्ली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

झुग्गियों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, सरकार का 700 करोड़ का प्लान

इसी दिन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गी बस्तियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजधानी की कोई भी झुग्गी तोड़ी नहीं जाएगी। झुग्गी क्षेत्र के दौरे के दौरान CM रेखा गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग व्हाट्सऐप पर अफवाह फैला रहे हैं कि झुग्गियों को हटाया जाएगा। मैं स्पष्ट कर दूं कि दिल्ली की एक भी झुग्गी पर बुलडोज़र नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने झुग्गियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसके तहत सीवर लाइन, शौचालय, बाथरूम, बच्चों के लिए पार्क और साफ-सफाई की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सीएम रेखा ने यह भी कहा कि दिल्ली में जलभराव के हर पॉइंट पर जिम्मेदार अफसरों को तैनात किया गया है और कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम यमुना को साफ करने के मिशन पर काम कर रहे हैं, और इसमें झुग्गीवासियों की भूमिका अहम है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?