-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- 100 New Cases Of Covid 19 Found In A Day What Cm Rekha Gupta Says Alarm Bells For Delhiites
दिल्ली वालों के लिए खतरे की घंटी! एक दिन में मिले 100 से ज्यादा Covid-19 के नए मामले, क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता?
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सरकार अलर्ट पर है। जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और अस्पतालों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ऐसे में सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से खास अपील की हैं।

सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले, फोटो सोर्स - एक्स
नई दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 100 से ज्यादा नए केस दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। 26 मई दिन सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है और सभी अस्पतालों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “हमने हालात का विश्लेषण किया है और फिलहाल घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी सरकारी अस्पतालों को कोविड के संभावित मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है।”
दिल्ली में कोविड-19 के 104 एक्टिव मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 के 104 सक्रिय मामले सामने आए हैं। इस बीच, दिल्ली सरकार ने एक नई कोविड-19 एडवाइजरी जारी की है, जिसमें अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयों और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
एम्प्लाॅयर्स को बड़ी राहत, EPFO ने शुरू की विश्वास 2026 योजना, विवादों का होगा डिजिटल और आसान निपटारा
Navbharat Nishanebaaz: न्यायपालिका लोकतंत्र का पिलर, जज निकला LPG डीलर
ED की बड़ी कार्रवाई: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क के खिलाफ बंगाल-यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी
लोक नायक अस्पताल में हो रहा जीनोम सीक्वेंसिंग
सभी स्वास्थ्य संस्थानों को यह भी कहा गया है कि वे पॉजिटिव मामलों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजें, ताकि नए वैरिएंट्स की पहचान की जा सके। एडवाइजरी में स्पष्ट कहा गया है, “अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, BiPAP मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और PSA प्लांट जैसी सुविधाएं पूरी तरह चालू स्थिति में रखनी होंगी।”
क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह?
स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि वर्तमान मामलों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीज दिल्ली के निवासी हैं या हाल ही में किसी यात्रा से लौटे हैं। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पूरे देश में बीते 24 घंटे में 1,009 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। इनमें केरल से सबसे ज्यादा 430 मामले और महाराष्ट्र से 209 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देशभर में 7 मौतें भी दर्ज की गईं हैं, जिनमें 4 महाराष्ट्र, 2 केरल और 1 कर्नाटक से रिपोर्ट की गई है।
INSACOG (इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम) की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा मामलों में वृद्धि JN.1 वेरिएंट की सब-लाइनें NB.1.8.1 और LF.7 के कारण हो रही है। अप्रैल में तमिलनाडु में NB.1.8.1 का एक मामला और मई में गुजरात में LF.7 के चार मामले सामने आए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन दोनों वैरिएंट्स को वैरिएंट्स अंडर मॉनिटरिंग (VUM) की श्रेणी में रखा है, जिसका अर्थ है कि इन पर स्वास्थ्य एजेंसियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
100 new cases of covid 19 found in a day what cm rekha gupta says alarm bells for delhiites
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET विवाद और तनाव के बीच महाराष्ट्र का ऐतिहासिक धमाका! टॉप 10 में राज्य के 2 टॉपर, देखें लिस्ट
Jul 18, 2026 | 11:57 AMजयंत पाटिल के NDA में जाने की अटकलों पर सतेज पाटिल बोले- 2029 में बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति
Jul 18, 2026 | 11:51 AMनासिक निफाड में बाढ़ का तांडव, हजारों हेक्टेयर फसलें जलमग्न; संकट में घिरे तटीय इलाकों के किसान
Jul 18, 2026 | 11:46 AMLOC पर बरसीं गोलियां, पाकिस्तान की कायराना हरकत का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, सर्च ऑपरेशन तेज
Jul 18, 2026 | 11:46 AMलॉर्ड्स में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं जो रूट, आंकड़े बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन
Jul 18, 2026 | 11:42 AMचैट GPT से करते हैं इलाज, मानखुर्द-गोवंडी में 200 से अधिक फर्जी डॉक्टर मरीजों की जान से कर रहे खिलवाड़
Jul 18, 2026 | 11:36 AMपाकिस्तानी मौलाना फजलुर रहमान की Pakistan Army Chief मुनीर को चुनौती, कहा वर्दी उतारकर लड़ें चुनाव
Jul 18, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














