आरोपी राहुल मीणा को जेल ले जाती दिल्ली पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

होटल में छिपा था दरिंदा...IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में कोर्ट सख्त, चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Delhi Murder Case: दिल्ली के कैलाश हिल्स में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और दुष्कर्म के आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डिजिटल सबूतों की मदद से उसे पकड़ा गया।

अक्षय साहू

IRS Officer Daughter Murder Case: दिल्ली के कैलाश हिल्स स्थित अमर कॉलोनी में एक सीनियर IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल मीणा का मेडिकल करवाने के बाद उसे वापस अमर कॉलोनी थाने लाया गया और फिर साकेत कोर्ट में पेश किया गया।

जहां कोर्ट ने आरोपी राहुल मीणा को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस ने कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने और उसे अलवर ले जाने की जरूरत है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी राहुल

जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल मीणा घटना के बाद करीब 2.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी अपना मोबाइल नहीं इस्तेमाल कर रहा था, बल्कि राजस्थान के अलवर से चोरी किया गया मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था। सुरागों में तीन डिजिटल प्रमाण अहम साबित हुए चोरी किया गया मोबाइल फोन, होटल का WiFi और इंस्टाग्राम चैट। पुलिस ने इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) और डिजिटल सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की। आरोपी अपने रिश्तेदार से इंस्टाग्राम मैसेंजर पर लगातार संपर्क में था, जिससे पुलिस ने उसके ठिकाने का पता लगाया। अंततः उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ कर करने में जुटी पुलिस

सुनवाई के दौरान अदालत में देखा गया कि आरोपी के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिसे उसने खुद बताया। पुलिस ने उसके पास से नकदी और आभूषण भी बरामद किए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले पीड़िता के घर में काम कर चुका था और परिवार की डेली रूटीन से वाकिफ था, जिसका फायदा उठाकर उसने यह घटना अंजाम दी।

दिल्ली पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। इसके अलावा अदालत की कस्टडी में आरोपी को लेकर पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट और अलवर ले जाने की कार्रवाई करेगी। यह मामला डिजिटल सबूतों और तकनीकी जांच के जरिए सुलझाने में एक मिसाल बन रहा है। 

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला