तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

BJP के साथ खड़े थे... DMK की धमकी पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- हमेशा धर्मनिरपेक्ष नहीं रहे वे

Sandeep Dikshit Statement On DMK: तमिलनाडु में कांग्रेस-TVK गठबंधन से भड़की DMK को कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने पूर्व की वाजपेयी सरकार का दौर याद दिलाया है।

अमन मौर्या

Congress DMK Rift: तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस ने सहयोगी पार्टी DMK का साथ छोड़कर टीवीके के साथ जाने का फैसला लिया। राहुल गांधी के इस फैसले का विरोध करते हुए डीएमके ने इंडिया गठबंधन छोड़ने की धमकी दे डाली। साथ ही सीएम विजय के साथ सरकार में शामिल होने पर कांग्रेस का विरोध भी किया। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए डीएमके को जमकर लताड़ लगाई।

DMK को याद दिलाया वाजपेयी का शासन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने मीडिया एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कौन अपोजीशन को कमजोर करता है, कौन नहीं, इसमें तो मैं नहीं जाऊंगा। जैसे राहुल गांधी ने मीटिंग में कहा था कि यदि आपको कांग्रेस पर सवाल खड़े करने हैं तो करिए। हमें उसकी चिंता नहीं है। आपको बड़ा लक्ष्य अगर देखना है, तो देखिए। DMK को याद होना चाहिए कि पूर्व में अटल बिहारी के समय यही बीजेपी के साथ खड़े थे।

'वे हमेशा धर्मनिरपेक्ष ताकतों नहीं रहे'

राहुल गांधी पर DMK के हमले पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, DMK को यह भी याद रखना चाहिए कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय में वे BJP सरकार के साथ थे, ऐसा नहीं है कि वे हमेशा धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ ही रहे हों। तमिलनाडु में कभी भी सिर्फ एक तरह का गठबंधन नहीं रहा है।

राहुल गांधी ने दिखाई उदारता: संदीप

बातचीत के दौरान आगे कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि अगर किसी राज्य में कोई दूसरी पार्टी उभरती है और वह धर्मनिरपेक्ष है तो उन्हें उसे बड़े आंदोलन में शामिल करना चाहिए। हम राज्य स्तर पर एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे। राहुल गांधी ने उदारता और बड़प्पन दिखाया है। जानकारों का मानना ​​है कि क्षेत्रीय पार्टियों को अपनी संकीर्ण सोच से ऊपर उठना चाहिए।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब