इंडिगो की फ्लाइट में यात्री की तबीयत (फोटो नवभारत)
दिल्ली

दिल्ली से आइजोल जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, डॉ. भागवत कराड ने ऑक्सीजन देकर की मदद

Bhagwat Karad IndiGo Flight: दिल्ली-आइजोल जा रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर डॉ. भागवत कराड ने प्राथमिक चिकित्सा दी और सांस लेने में परेशानी पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई।

आलोक उमाकृष्ण

छत्रपति संभाजीनगर : दिल्ली से आइजोल जा रही इंडिगो की उड़ान में यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। विमान में मौजूद पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं चिकित्सक डॉ. भागवत कराड ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल यात्री की मदद के लिए आगे आए।

उन्होंने चिकित्सक के रूप में यात्री की जांच की और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से आवश्यक उपचार शुरू कराया। यात्री को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन भी दी गई।

विमान में ही शुरू किया उपचार

मिजोरम दौरे के लिए नई दिल्ली से आइजोल जा रहे डॉ. भागवत कराड इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 291 में सवार थे। उड़ान के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से विमान में चिंता का माहौल बन गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही डॉ. कराड ने तत्काल यात्री की जांच की।

सांस लेने में परेशानी को देखते हुए उन्होंने विमान में उपलब्ध ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई। डॉ. कराड ने विमान कर्मचारियों के सहयोग से यात्री को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही आइजोल पहुंचने के बाद आगे के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

आइजोल पहुंचते ही अस्पताल भेजा

विमान के आइजोल हवाई अड्डे पर पहुंचते ही यात्री को ऑक्सीजन की सुविधा के साथ तत्काल रुग्णवाहिका से अस्पताल भेजा गया। वहां यात्री को आगे का उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

डॉ. भागवत कराड ने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के साथ चिकित्सा क्षेत्र से अपना संबंध बनाए रखा है। विमान में आपात स्थिति के दौरान उन्होंने पद और अन्य औपचारिकताओं से परे चिकित्सक के रूप में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।

संकट के समय किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता मिलना महत्वपूर्ण होता है। इंडिगो फ्लाइट में हुई इस घटना में डॉ. कराड की तत्परता से यात्री को समय पर प्राथमिक चिकित्सा और ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकी।

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?