राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन करते लोग। इमेज-एआई 
दिल्ली

एआई समिट में बवाल के खिलाफ राहुल गांधी के आवास पर प्रदर्शन, शेम-शेम के लगाए नारे

BJP News : दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज शाम राहुल के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

रंजन कुमार

Rahul Gandhi House Protest : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के हंगामे ने अब एक बड़े राजनीतिक संग्राम का रूप ले लिया है। शर्टलेस प्रदर्शन की गूंज शनिवार को राहुल गांधी के आवास तक जा पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी शेम-शेम के नारे लगाए और आरोप लगाया कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि खराब करने की साजिश रच रही है।

आज सुबह बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी के आधिकारिक आवास पर जमा हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एआई समिट में विदेशी मेहमानों के सामने जिस तरह का व्यवहार यूथ कांग्रेस ने किया, वह देश का अपमान है। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

4 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दूसरी ओर भारत मंडपम में हंगामा करने वाले चार मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि, बिहार राज्य सचिव कुंदन यादव, यूपी के उपाध्यक्ष अजय कुमार और राष्ट्रीय समन्वयक नरसिम्हा यादव शामिल हैं। पुलिस ने इन पर सरकारी काम में बाधा डालने और सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई करने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

साजिश की परतें : जैकेट के अंदर छिपाई थी टी-शर्ट

दिल्ली पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पहले काले छातों के साथ विरोध का मन बनाया था, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने के डर से प्लान बदल दिया गया। इसके बाद खास तरह की टी-शर्ट प्रिंट करवाई गईं, जिन्हें जैकेट के नीचे छिपाकर समिट हॉल के अंदर ले जाया गया। पुलिस अब उस प्रिंटिंग प्रेस का पता लगा रही है जहां ये टी-शर्ट तैयार हुईं।

बीजेपी का तीखा प्रहार

बीजेपी ने इसे कांग्रेस की सोची-समझी साजिश करार दिया है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि इस पूरे हंगामे की पटकथा राहुल गांधी के घर पर सोनिया और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में लिखी गई थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है, तब कांग्रेस ऐसे कुत्सित प्रयासों से देश की प्रगति को रोकना चाहती है। पुलिस अब इस मामले के मास्टरमाइंड की तलाश में छापेमारी कर रही है।स

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना