सौरभ भारद्वाज सौजन्य-सोशल मीडिया
दिल्ली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

Saurabh Bharadwaj Detained: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रदर्शन में पहुंचे AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया।

प्रिया जैस

AAP Saurabh Bharadwaj Detained: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रदर्शन में पहुंचे AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और छात्र संगठनों के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों पुलिस ने सख्त बंदोबस्त किए है।

आम आदमी पार्टी ने पहले ही दिल्ली पुलिस से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। लेकिन, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। इसके बाद आप नेता, CJP, AISA, SFI और DYFI सहित विभिन्न संगठनों ने जंतर-मंतर की ओर मोर्चा खोल दिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।

जनता से की जंतर-मंतर पहुंचने की अपील

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "मैं बिना कार का इस्तेमाल किए जंतर-मंतर पहुंचा हूं। आप भी यहां आ सकते हैं। मुझे यकीन है कि दोपहर तक बहुत सारे Gen-Z, महिलाएं और युवा चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचेंगे।"

उन्होंने प्रदर्शन को लेकर अनुमति पर कहा, कि "विरोध करना हमारा अधिकार है। पुलिस हमसे कह रही है कि हमें विरोध करने की इजाजत नहीं दी गई है। छह दिन पहले, AAP ने यहां शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए आधिकारिक इजाजत मांगी थी।"

सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा गिरफ्तार

सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स अकाउंट पर हिरासत का वीडियो शेयर कर लिखा, "दिल्ली में AAP और छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के बावजूद, दिल्ली पुलिस ने मुझे और विधायक संजीव झा को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन यह आंदोलन रुकेगा नहीं। सभी साथी जंतर-मंतर पहुंचें और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करें।"

जंतर-मंतर में क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी की जयंती के दिन आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। आम आदमी पार्टी के साथ छात्र संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे है। पार्टी नेताओं ने देशवासियों और युवाओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं तथा वोट के अधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद