CJP Protest Mumbai LIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP प्रदर्शन, शिवाजी पार्क में सुरक्षा सख्त

Mumbai CJP Protest LIVE: एसआईआर विवाद और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी आज मुंबई में प्रदर्शन करने वाली है। पुलिस ने शिवाजी पार्क में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
CJP Protest Mumbai LIVE Updates Abhijeet dipke Mumbai Police
कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके, मुंबई पुलिससोर्स: सोशल मीडिया

दादर के निवासियों ने CJP प्रोटेस्ट का किया विरोध

दादर के निवासियों ने शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का विरोध किया है। उनका कहना है कि इस तरह के प्रदर्शनों से इलाके की शांति भंग होती है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि वे जबरदस्ती ऐसा कर रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। वे शिवाजी पार्क की जनता को तकलीफ दे रहे हैं।

CJP प्रवक्ता सौरव दास का ऐलान

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कार्यकर्ताओं से शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में जुटने कहा कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक फाइनल कॉल का मेसेज शेयर करते हुए कहा है कि शाम को 4 बजे शिवाजी पार्क पर जुटना है। उन्होंने लिखा, ज्ञानेश बहुत हो चुका है।

शिवाजी पार्क में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन से पहले मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में सुरक्षा बढ़ा दी है।

CJP Protest Mumbai LIVE Updates: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में गड़बड़ियों और चुनाव आयुक्तों की अनदेखी के आरोपों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज, 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने वाली है। CJP यह आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कर रही है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, फिर भी पार्टी कार्यकर्ता शाम 4 बजे गेट नंबर 6 पर जुटने का ऐलान कर चुके हैं। पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। CJP ने इस आंदोलन को गोवा, बेंगलुरु और कोलकाता समेत देशभर में ले जाने और अंत में जंतर-मंतर पर धरना देने की घोषणा की है। पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com